For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूरन की शतकीय पारी भी विंडीज को नहीं दिला सकी जीत, श्रीलंका ने 23 रनों से हराया

नई दिल्ली: विश्व कप के 39वें मुकाबले में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने के दौरान 338 रन बनाए थे जिसके जवाब थे वेस्टइंडीज की टीम ने एकतरफा हार से रोमांचक हार की ओर मैच की खींच दिया। वेस्टइंडीज की टीम निकोलस पूरन के शतक और फैबियन एलन के धुआंधार अर्धशतक की बदौलत अंत तक मैच में बनी रही। केवल 48वें ओवर में ही यह मैच 8 श्रीलंका की पकड़ में तब आ सका जब पूरन आउट हुए। सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी लंका की टीम ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया है।

चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवर साइड ग्राउंड पर हुए इस मैच में एक समय वेस्टइंडीज के चार विकेट केवल 84 रनों पर गिर गए थे लेकिन यहां से पूरन ने जेसन होल्डर (26) और फैबियन (32 गेंदों पर 51 रन) के साथ साझेदारी करके किसी तरह टीम को मैच में बनाया रखा। वे खुद 48वें ओवर में आउट हुए और उन्होंने 103 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली। ऊपरी क्रम पर क्रिस गेल ने भी 48 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया। मलिंगा एक बार फिर श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 55 रन देकर तीन विकेट लिए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। इस मैच में लंकाई बल्लेबाजी चल पड़ी और सभी बल्लेबाजों ने ऊपरी और मध्यक्रम में 30 से ज्यादा रनों का योगदान दिया। मैच के हीरो रहे अविष्का फर्नांडो जिन्होंने 103 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनको मेंडिस (39), मैथ्युज (26) और थिरिमाने (45 नाबाद) का साथ मिला। जबकि ऊपरी क्रम पर परेरा ने तेज 64 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर को 2 विकेट मिल। बाकि सबकी गेंदबाज खराब ही रही।

इस जीत के साथ श्रीलंका के 8 मैचों में 8 अंक हो गए हैं लेकिन इस टीम का रन रेट बहुत नीचे हैं। ऐसे में यह टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 23:52 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+