Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 के पहले 'गोल्डन डक' हुए इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो

नई दिल्ली। आईपीएल और विश्व कप में कितना फर्क है, इसकी एक क्लासिक बानगी हमको विश्व कप 2019 के पहले ही मैच में देखने को मिली। यह एक अद्भुत नजारा था जिसमें आईपीएल-12 के दो बड़े हीरो आमने-सामने थे। इनमें एक थे इमरान ताहिर और दूसरे जॉनी बेयरस्टो। ताहिर जहां चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेलते हुए आईपीएल सीजन 2019 में सबसे ज्यादा 26 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे तो वहीं जॉनी बेयरस्टो ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर ओपनर बेहतरीन भूमिका निभाई थी।

विश्व कप में जब ये दो धुरंधर आमने-सामने आए तो एक बार फिर से आईपीएल की याद भी ताजा हुई और विश्व कप व आईपीएल के बीच फर्क भी पता लग गया। हैदराबाद के लिए 10 मैचों में शानदार 445 रन (55.62 औसत) बनाने वाले बेयरस्टो ताहिर के सामने कुछ नहीं कर सके और मैच की दूसरी गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए। मजेदार बात यह थी कि अफ्रीकी टीम ने अप्रत्याशित फैसला करते हुए एक स्पिनर ताहिर को पहला ही ओवर थमा दिया।

ताहिर ने यह फैसला पूरी तरह से सही साबित करते हुए अपने ओवर की दूसरी ही गेंद को घुमाते हुए डिकॉक के दस्तानों में पहुंचा दिया। यह गेंद बेयरस्टो के बल्ले का बाहरी किनारा ली चुकी थी। इस तरह से बेयस्टो जहां आईपीएल की फार्म यहां बरकरार नहीं रख पाए तो वहीं ताहिर ने आईपीएल में की गई गेंदबाजी की ही लय का मुजायरा किया।

आपको बता दें इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मजेदार बात यह रही कि इंग्लैड के शीर्ष क्रम में केवल बेयरस्टो ही एकमात्र फ्लॉप बल्लेबाज साबित हुए। जेसन रॉय, जो रूट, इयॉन मॉर्गन और बेन स्टोक्स ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 17:50 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+