Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने धोनी और विराट को दी विश्व कप की शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। आने वाले कुछ दिनों तक भारत में सभी की नजरें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर टिकी हैं। कोहली विश्व कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि विश्व कप इंग्लैंड में हो रहा है। ये वही देश है जहां भारत ने 1983 की महान विश्व कप जीत हासिल की थी। ऐसा पहली बार भी है जब भारत बहुत ही मजबूत टीम के रूप में एक स्वाभाविक दावेदार के रूप में भी जा रहा है। आलम यह है कि इस बार टीम इंडिया का मुकाबला केवल इंग्लैंड से माना जा रहा है।

लेकिन विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं पूर्वानुमानों को ध्वस्त करने में माहिर होती हैं और नया इतिहास रचने के लिए प्रयासरत रहती हैं। ऐसे में राउंड रॉबिन अंदाज में खेले जाने वाले मुख्य दौर के मुकाबलों में कोई भी टीम अपने दिन किसी भी मजबूत टीम को संघर्ष करा सकती है। देशवासियों को उम्मीद है कि कोहली अपनी कप्तानी में टीम को हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से बाहर निकालकर 1983 का कारनामा फिर से रचने में कामयाब होंगे।

सभी शुभकामनाओं के साथ कोहली एंड कंपनी इंग्लैंड की धरती पर पधार चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी कप्तान कोहली को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। रौतेला ने कोहली के साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी ऑल द बेस्ट कहा है।

आपको बता दें कि विश्व कप 30 मई से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम को अपना मैच 5 जून को खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड में अपने वार्म-अप मैच खेल रही है। पहला मैच 25 मई को न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरा मैच 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ है।

Story first published: Saturday, May 25, 2019, 16:18 [IST]
Other articles published on May 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+