वर्ल्ड कप 2019 : सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली पर लग सकता है बैन

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें लगभग तय हो चुकी हैं। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत यहां तक पहुंचने में कामयाब हुआ है। यूं तो मेजबान इंग्लैंड खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है लेकिन भारत भी पीछे नहीं हैं। कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 8 मैचों में 13 अंकों के साथ सेमीफाइन में जगह बना ली है। लेकिन इसके पहले भारतीय खेमे के लिए यह खबर निराश कर देने वाली हो सकती है कि कप्तान कोहली पर सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बैन लग सकता है।

कोहली कर रहे हैं बार-बार ये गलती

कोहली कर रहे हैं बार-बार ये गलती

कोहली इस विश्व कप में अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए असफल दिख रहे हैं। आक्रामक रैवेये के कारण आईसीसी उनपर अब बैन लगा सकता है। दरअसल, कोहली ने 3 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दाैरान अंपायर से बहस की थी। बांग्‍लादेश की पारी के दौरान 12वां ओवर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी फेंकने आए थे। उनकी एक गेंद बांग्लादेशी खिलाड़ी सौम्य सरकार के बल्ले से टकराकर पैड पर लगी। भारतीय टीम को लगा कि गेंद पहले पैड से टकराई है। इस पर भारतीय खिलाड़ियों ने आउट की अपील की, लेकिन ग्राउंड अम्‍पायर ने इसे नकार दिया। भारत ने रिव्यू लिया जिसमें दिखाया गया कि गेंद सरकार के बल्ले और पैड दोनों से टकराई थी। थर्ड अंपायर ने नाॅट आउट दिया जिसके बाद कोहली गुस्सा होते हुए अंपायर से भिड़ पड़े। ऐसे में कोहली को ICC की आचार संहिता के लेबल-1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया जा रहा है, जिस कारण उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

ENG vs NZ: बीच मैच में बिना कपड़े के घुस गया शख्स, पिच पर खड़े होकर किया डांस

खाते में आ चुके हैं 3 डिमेरिट अंक

खाते में आ चुके हैं 3 डिमेरिट अंक

इससे पहले कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ बहस की, जिसके बाद उन्हें अत्यधिक अपील के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके साथ डिमेरिट अंक अंक भी उनके खाते में जोड़ा गया। सितम्बर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह तीसरी गलती है। कोहली के खाते में अब तीन डिमेरिट अंक हैं। एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था।

श्रीलंका के खिलाफ की गलती तो होंगे बाहर

श्रीलंका के खिलाफ की गलती तो होंगे बाहर

वहीं अब अगर को श्रीलंका के खिलाफ 6 जून को होने वाले मैच में फिर से अंपायरों के साथ भिड़ते हैं तो आईसीसी उनपर जुर्माना और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ देगा। ऐसे में कोहली फिर सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

क्या कहता है नियम

क्या कहता है नियम

नियम कहता है कि आचार संहिता के लेबल-1 के उल्लंघन पर न्यूनतम जुर्माना फटकार और अधिकतम जुर्माना मैच फीस का 50 प्रतिशत हो सकता है, या दोनों भी। इसके अलावा जब कोई खिलाड़ी दो साल के अंदर चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक हासिल करता है तो उन्हें निलंबन प्वाइंट्स में बदल दिया जाता है जिसके आधार पर उस खिलाड़ी को निलंबित भी किया जा सकता है। यानि की कोहली के खाते में अभी तीन डिमेरिट अंक हैं, अगर एक जुड़ा तो उन्हें 2 2 वनडे मैचों से बाहर होना पड़ सकता है।

VIDEO: जब शमी की खराब फील्डिंग पर भड़के विराट, बोले- 'सो रहा है वहां पर'

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 15:34 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+