For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: इंडियन आर्मी को ध्यान में रखकर कोहली ने किया विश्व कप जीतने का निश्चय

नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए 30 मई से शुरू होने जा रहा विश्व कप काफी अहम है। भारत इस बार विश्व कप में एक बड़े दावेदार के रूप में उतर रहा है और ऐसा शायद पहली बार जब उसकी बहुत बड़ी प्रतिष्ठता भी दांव पर लगी है। इंग्लैंड और भारत ने पिछले कुछ सालों में अलग ही स्तर का क्रिकेट दिखाया है। हालांकि अपने भारत दौरे पर टीम इंडिया को हराने वाला ऑस्ट्रेलिया भी अब दावेदारों में शामिल हो गया है। इसके बावजूद भारत के लिए ये बड़ा कप साबित होने जा रहा है। खासकर भारतीय कप्तान कोहली की कप्तानी दांव पर लगी है।

इंडियन आर्मी से प्रेरणा ले रहे हैं कोहली-

इंडियन आर्मी से प्रेरणा ले रहे हैं कोहली-

कोहली ने रवाना होने से पहले टीम की तैयारियों के बारे में आश्वस्त करने वाली बातें की हैं। इसके साथ ही कोहली ने बताया है कि किस तरह से भारतीय आर्मी से उन्होंने प्रेरणा ली है। कोहली ने कहा, 'आप बहुत सारी चीजों से प्रेरणा हासिल कर सकते हैं, यहां जो बिंदु बताया है वह बड़ा है। मैं नहीं समझता कि इससे बड़ी कोई प्रेरणा हो सकती है। जब आप भारतीय सेना के बारे में बात करते हैं, वे जिस तरह की भूमिका देश के लिए निभाते हैं, उसकी कोई तुलना नहीं है।'

कोहली ने दी साथियों को भी सलाह-

कोहली ने दी साथियों को भी सलाह-

कोहली ने कहा कि अगर हम आर्मी से प्रेरणा ले सके तो आप हम लोगों में एक अलग किस्म का जुनून देखेंगे। कोहली ने कहा, 'हालांकि यह अन्य बातों पर भी निर्भर करता है। विश्व कप खेलते हुए हर व्यक्ति में अलग स्तर की प्रेरणा देखने को मिलती है।' कोहली ने यह भी कहा कि अगर प्रत्येक खिलाड़ी भारतीय आर्मी को ध्यान में रखेगा तो वे मैदान में अतिरिक्त उर्जा से ओत-प्रोत होगा। कोहली ने कहा, "यह सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है, कोई भी टीम किसी भी टीम को परेशान कर सकती है। टीम को बहुत जल्दी परिस्थितियों के अनुकूल होना होगा।"

World Cup 2019: नई जर्सी में विश्व कप खेलने उतरेगी इंग्लैंड की क्रिकेट टीम

इंग्लैंड रवाना हुई कोहली एंड कंपनी-

इंग्लैंड रवाना हुई कोहली एंड कंपनी-

कोहली ने कहा, "यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है लेकिन अच्छी बात यह है कि खिलाड़ियों के पास फिर से ग्रुप में बनने का समय होगा।" इसके अलावा कोहली ने कहा कि आप भारतीय सेना के बारे में बात करते हैं, अगर हम उनके लिए कुछ करेंगे तो यह सबसे अच्छा होगा। हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है, यही हमारा ध्यान है और परिणाम पिछले 2-3 वर्षों में है। हम बड़े आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में उतरे, सभी खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। हमारा एकमात्र ध्यान प्रक्रिया पर है और हम अपना पूरा योगदान देंगे। केवल यही अपेक्षा हमारे पास है।

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 15:16 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+