
कोहली के अंगूठे में चोट-
इसी मैच के मद्देनजर भारतीय टीम के खिलाड़ी अभ्यास सत्र में भाग ले रहे थे। प्रैक्टिस के दौरान ही विराट कोहली अपने दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगवा बैठे। चोट के बाद भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फारहर्ट कोहली का उपचार करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान कोहली को दर्द निवारक स्प्रे के अलावा बर्फ की सिकाई भी कराते हुए देखा गया। कोहली को चोट के बाद मैदान भी छोड़ना पड़ा। वे बर्फ से भरे गिलास में अंगूठा डुबाते दिए मैदान से बाहर चले गए।

चोट के बाद मैदान में नहीं आए कोहली-
फिलहाल कोहली की चोट पर बीसीसीआई या टीम प्रबंधन की ओर से कोई अपडेट नहीं आई है। अगर भारत को विश्व कप जीतना है तो कोहली के बिना यह संभव नहीं हो पाएगा। जिस तरह की फॉर्म में वह पिछले कुछ समय से चल रहे हैं उसको देखते हुए भारत इस बार कप का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। कोहली ने चोटिल होने के बाद से बाकी के ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया है। इस बात ने टीम प्रबंधन के माथे की शिकन को जरूर बढ़ा दिया है।
VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद बौखलाए शोएब अख्तर, सरफराज अहमद की लगाई 'क्लास'

5 जून से है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच
हालांकि भारत के लिए एकमात्र राहत की बात ये है कि उसको अपना पहला मैच 5 जून को खेलना है और इसमें अभी कुछ दिन बाकी है। ऐसे में कोहली के पास उभरने के लिए पर्याप्त समय है। आपको बता दें कि विश्व कप में अभी तक एशियाई टीमें संघर्ष करती हुए नजर आ रही हैं। अभी तक कोई भी एशियाई टीम पूरे ओवर बैटिंग नहीं कर पाई है और सभी को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को भी वार्म-मैच के दौरान न्यूजीलैंड के हाथो करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में भारत ने दूसरे वार्म-अप मैच में बांग्लादेश को हरा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
