For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप से बाहर हुए 'खास दोस्त' डेल स्टेन के लिए क्या बोले विराट, देखें VIDEO

नई दिल्ली। डेल स्टेन का विश्व कप से बाहर होना वाकई में क्रिकेट के मुरीदों के लिए बुरी खबर है। ये स्टेन का अंतिम विश्व कप था और उनके फैंस इस चैंपियन गेंदबाज को मैदान में एक बार फिर कहर बरपाते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दुनिया के बल्लेबाजों को डराने वाले स्टेन अपनी कंधे की चोट से जीत नहीं सके और विश्व कप 2019 से बाहर हो गए। इससे पहले माना जा रहा था कि वे भारत के खिलाफ होने वाले पहले मैच से पूर्व फिट हो जाएंगे।

स्टेन के विश्व कप से बाहर होने से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी खासा फर्क पड़ा है। कोहली और स्टेन लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त रहे हैं। भारत और दक्षिण के बीच 5 जून को विश्व कप का मैच होना है। इस मैच की पूर्व संध्या पर जब कोहली प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे तब उन्होंने स्टेन के बारे में बात की। कोहली की बातों में स्टेन के लिए पीड़ा साफ देखी जा सकती थी।

कोहली ने कहा, 'मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वह काफी प्रेरित रहने वाले इंसान हैं और लंबे समय से वे मेरे दोस्त हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए वापसी करते हुए बहुत खुश थे। उनमें अभी भी वह भूख और जुनून है लेकिन आप जानते ही हैं कि चोट उनके रास्ते में आ गई। इसलिए मैं इस समय उनकी झुंझलाहट और तकलीफ को समझ सकता हूं। मैं उनकी तेज रिकवरी के लिए प्रार्थना करता हूं। लेकिन जब मैंने उनको देखा था तब वे बहुत खुश थे। वे अपने क्रिकेट का आनंद उठा रहे थे। वे गेंदबाजी भी बहुत अच्छी कर रहे थे। मैं इस समय उनकी तकलीफ समझ सकता हूं और उनके लिए बुरा महसूस कर रहा हूं।'

आपको बता दें स्टेन की जगह विश्व कप में 28 साल के तेज गेंदबाज बेयूरन हेंड्रिक्स को जोड़ा गया है। हेंड्रिक्स के पास अभी तक 2 ही वनडे मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने इसी साल वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था। बता दें कि करीब दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में स्टेन को कंधे में तकलीफ हुई थी। उसके बाद से ही वह बहुत कम क्रिकेट खेले हैं। इस साल हुए IPL में भी उनको बीच में ही स्वदेश जाना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में भी स्टेन नहीं खेले थे। स्टेन के नाम 93 टेस्ट में 439 व 125 वनडे मैचों में 196 व 44 टी20 मैचों में 61 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 11:53 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+