ICC World Cup 2019: रोहित-धवन के 'खराब फॉर्म' पर क्या बोले विराट कोहली
नई दिल्ली। रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली को मिलाकर भारत के पास दुनिया का बेस्ट टॉप ऑर्डर बनता है। कोहली की फॉर्म कभी भी चिंता का विषय नहीं रहती है। वनडे क्रिकेट का ये आधुनिक ब्रेडमैन फार्म जैसी बातों से बहुत ऊपर जा चुका है। लेकिन विश्व कप के वार्म-अप मैचों में शिखर धवन और रोहित शर्मा की लचर बल्लेबाजी ने जरूर टीम प्रबंधन को चिंताओं की लकीरे दी हैं।
इन दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों की यह फार्म भारत के लिए कितनी चिंता का सबब होगी, इस बात का पर खुद कप्तान कोहली ने अपने विचार व्यक्त किये हैं। धवन और रोहित की जोड़ी दोनों ही वार्म-अप मैचों में अच्छा करने में कामयाब नहीं हो सकी है।
इस बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'शिखर और रोहित दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं, आईसीसी के इवेंट में तो ये स्टार बन जाते हैं। वार्म-अप मैचों में आपको ज्यादा प्रेरणा नहीं मिल पाती है, खासकर ये देखते हुए कि हम कितना ज्यादा क्रिकेट आजकल खेलते हैं। लेकिन मैं खुश हूं कि इन दोनों मैचों से हमने काफी कुछ हासिल किया है।' कोहली ने यह बात बांग्लादेश के साथ खिलाफ अपने वार्म-अप मैच के बाद कही।
आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 28 मई को 10वां वार्म-अप मैच खेला गया था जिसको भारत ने आसानी से 95 रनों से जीत लिया था। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे। इस पारी में महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल के शानदार शतकों का योगदान रहा था। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वार्म-अप के दौरान बढ़िया खेल दिखाते हुए धुआंधार शतक लगाया। उन्होंने 78 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। धोनी की यह पारी उनकी यादगार पारियों में एक मानी जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
