For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WINvsBAN, Preview: दोनों टीमों के बीच देखने को मिल सकता है रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली। विश्व कप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला समाप्त होने के बाद अब जैसे अन्य टीमों ने भी राहत की सांस ली होगी। भारत और पाकिस्तान की टीम के अलावा पिछले दो दिनों में किसी भी टीम की कोई चर्चा नहीं हो पाई है। ऐसे में भारत की महामुकाबले में जीत के साथ ही यह प्रतियोगिता भी अपनी सामान्य पटरी पर लौट चुकी है। 17 जून को विश्व कप में बांग्लादेश का मुकाबला वेस्टइंडीज से होने जा रहा है। यह मैच काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज की नजरें जहां मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होंगी तो बांग्लादेश भी यह बात अच्छे से जानता है कि विश्व कप में वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम में जिसको वो अपने उलटफेर में फंसाकर 2 अंक हासिल कर सकता है। मजेदार बात यह है कि दोनों की टीमों के पास 5-5 अंक हैं और दोनों ही टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं। इतना ही नहीं, दोनों ही टीमों ने अपना पहला मैच जीतकर बहुत उम्मीदें जताई थी लेकिन उसके बाद इनमें से कोई भी खास प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है।

{headtohead_cricket_8_10}

बांग्लादेशी खेमे के लिए अच्छी बात यह है कि मुश्फिकर रहीम की चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। उनका एक्स-रे भी सामान्य आया है। ऐसे में वे इस मुकाबले में खेल सकते हैं। अगर वे फिर भी नहीं खेल पाते हैं तो लिटन दास को विकेटकीपिंग का भार दिया जा सकता है। बांग्लादेश की टीम इस प्रकार हो सकती है-

तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन। महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रुबेल हुसैन, मुशर्रफ मुर्तजा, मुस्तफिजुर रहमान

ठीक ऐसी ही समस्या से वेस्टइंडीज की टीम जूझ रही है। आंद्रे रसेल के घुटनों में लगातार शिकायत है लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि घुटने उनको इस मैच के लिए कितनी इजाजत दे पाते हैं। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, ओस्मान थॉमस

Story first published: Monday, June 17, 2019, 1:07 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+