Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWC 2019 : पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, विंडीज ने 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विंडीज के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए थे जिसका पीछा विंडीज ने महज 13.4 ही ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया। क्रिस गेल ने 34 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जबकि निकोलस पूरण ने 19 गेदों में नाबाद 34 रन बनाए। शाई होप ने 11 व शिमरोन हेटमायर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टाॅस हारकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम विंडीज के सामने घुटने टेकते हुए नजर आई। विंडीज ने टाॅस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। पाकिस्तान की पूरी टीम महज 21.4 ओवर में 105 रन बनाकर ढेर हो गई। फखर जमन और बाबर आजम ही 22-22 रनों की पारी खेल सके। इसके अलावा सभी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी उतरी।

इस जोड़ी ने शुरुआती 2 ओवर में तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर इमाम उल हक शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर विकेटकीपर शाई होप के दस्तानों में समा गई। इमाम केवल 2 रन बना सके। इसके बाद फॉर्म में नजर आ रहे फखर जमां छठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रसेल की गेंद पर दुर्भाग्यशाली तरीके से बोल्ड हो गए। इसके बाद बाबर आजम का साथ देने आए हारिस सोहेल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और रसेल की गेंद पर होप के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। हारिस महज 8 रन बना सके।

थॉमस का कमाल, लिए 4 विकेट
गेंदबाजी में सबसे बहतरीन प्रदर्शन थॉमस ने किया। उन्होंने चार बल्लेबाजों (बाबर आजम, मोहम्मद हाफिज, शादाब खान और वहाब रियाज) को चलता किया। इसके अलावा होल्डर को तीन, आंद्रे रसल को दो और कॉट्रेल एक विकेट मिला।

1
43645

Story first published: Friday, May 31, 2019, 21:16 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+