
पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन-
विश्व कप का ऐसा ही एक नाटकीय मैच 31 मई को हुआ। इसमें ट्रेंट ब्रिज में हो रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऐसा कारनामा किया जिससे यह टीम सिवाय शर्मशार होने के और कुछ नहीं कर सकती। जी हां, विश्व कप में लगातार 10 हार की फजीहत के बाद आया पाकिस्तान अपने पहले ही मुकाबले में 105 रनों पर ढेर हो गया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने पाक बल्लेबाजों की एक ना चली और अगर वहाब रियाज अंत में छो छक्के ना लगाते तो पाकिस्तान के 100 रन भी पूरे नहीं हो पाते।

विश्व कप में पाक का दूसरा सबसे कम स्कोर-
आपको बता दें कि यह पाकिस्तान का विश्व कप में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह टीम 1992 के विश्व कप में 74 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान ने वह मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। मजेदार बात यह है कि 1992 का विश्व कप भी पाकिस्तान ने ही जीता था। पाकिस्तान का विश्व कप में तीसरा सबसे कम स्कोर 132 रन है जो 1999 और 2007 के विश्व कप में बना था। 2007 के विश्व कप में तो पाकिस्तान केवल 132 रनों पर ढेर हो गया था।
World Cup 2019: कोहली ने की महारानी से मुलाकात, तो फैंस ने मांग लिया 'कोहिनूर'

विश्व कप में सबसे कम ओवर खेलने का रिकॉर्ड-
इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह भले ही पाकिस्तान का दूसरा सबसे कम स्कोर हो, लेकिन पाकिस्तान ने सबसे कम ओवर में आउट होने में पहला नंबर हासिल किया है। जी हां, इस मैच में पाकिस्तान ने ODI विश्व कप में अपने सबसे कम ओवर खेले हैं। ये उन मैचों की बात हो रही है जिसमें पाकिस्तान ऑल-आउट हो गया था। 21.4 ओवर में आउट होकर पाकिस्तान विश्व कप की तीसरी ऐसी टीम बन गई जो सबसे कम ओवर में आउट हो गई। इससे कम ओवर में केवल बांग्लादेश (18.5) और जिम्बांब्वे (19.1) की टीम ने ही सबसे कम ओवर खेले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
