For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जब युजवेंद्र चहल को रवि शास्त्री ने कहा, 'मैं तो अभी भी जवान हूं'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ युजवेंद्र चहल ना हों और इंटरटेनमेंट ना हो ऐसा फिलहाल हो ही नहीं सकता। बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने वाले स्पिनर चहल बातों में भी बड़े तेज हैं तभी तो बीसीसीआई टीवी में उनकी तूती बोल रही है। 'चहल टीवी' शो दुनियाभर में फेमस हो चुका है। हो भी क्यों ना आखिर चहल खुद जो अपने साथी खिलाड़ियों की बातों-बातों में टांग जो खींचते हैं। बीसीसीआई ने अपनी बेवसाइट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चहल बस में सफर कर रहे सपोर्ट स्टाफ से मस्ती कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने मुख्य को रवि शास्त्री से भी खुली बातें की।

चहल ने बारी-बारी से सभी स्पोर्ट स्टाफ से बात की, लेकिन जो सबसे मजेदार रही वो थी शास्त्री के साथ की गई गुफ्तगु। चहल शास्त्री के पास पहुंचे, जहां उन्होंने शास्त्री का परिचय देते हुए उनके साथ गुफ्तगू करने की बात की। चहल की बात सुनने के बाद शास्त्री ने कहा कि आपकी हिंदी इतनी ज्यादा शुद्ध है कि वो मेरे लिए बाउंसर की तरह है और ऊपर से जा रहा है, आप थोड़ा हिंदी में आ जाओ तो बातचीत आगे बढ़ाते हैं। चहल ने उनसे पूछा कि आपकी जर्नी (सफर) कैसी जा रही है। जवाब में शास्त्री ने कहा कि ये मेरा होम जर्नी है। 20 साल पहले मैं इस रोड पर हफ्ते में 4 बार गुजरता था। मुझे याद आते हैं पुराने दिन, तो इतने में चहल ने कहा जवानी के दिन तो शास्त्री ने कहा कि हां जवानी के दिन और जवान तो अभी भी हूं मैं और क्या।

शास्त्री के अलावा चहल फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के पास पहुंचे और उनके नए लुक के बारे में बताया। चहल ने उनकी मूंछों की तारीफ करते हुए कहा कि ये इनकी एज की तरह धीरे-धीरे ऊपर की ओर जा रही हैं। इसके बाद चहल टीम के बैटिंग कोच और मिस्टर पॉजिटिव के नाम से पहचाने जाने वाले संजय बांगर के पास पहुंचे। चहल ने उनसे पूछा कि इस बार वर्ल्ड कप के लिए आप क्या नया लेकर आए हैं। जवाब में अरुण ने कहा कि आप लोग जितना बॉल को स्पिन करेंगे, वर्ल्ड कप ही उतना ही स्पिन होकर हमारे पास आता जाएगा। चहल टीम के फिटनेस ट्रेनर शंकर बासु के पास पहुंचे, जो अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। चहल के पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मलयालम मूवी देख रहे हैं। जिसमें हिंदी में सबटाइटल भी थे। फिर चहल टीम के असिस्टेंट फील्डिंग कोच नुवान सेनेविरत्ने के पास पहुंचे। नुवान ने बताया कि ये महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, और उम्मीद है कि ट्रॉफी हमारी टीम यानी इंडिया ही जीतेगी।

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+