For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी से 120,00 फीट की ऊंचाई पर स्पेस में लॉन्च हुई ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी- VIDEO

ICC World Cup 2023 Trophy in Space: आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2023) ट्रॉफी टूर 2023 का शुभारंभ बड़े जबरदस्त और निराले ढंग से हुआ है, जहां इस ट्रॉफी को पृथ्वी के स्ट्रेटोस्फीयर में -65 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लॉन्च किया गया।

खेलों की दुनिया में यह पहली बार हुआ है जब किसी ट्रॉफी को ऐसे अंतरिक्ष में लांच किया गया। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भारत में अक्टूबर और नवंबर में होना है। ट्रॉफी के अनावरण के अवसर पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है।

ICC World Cup 2023 Trophy Unveiled in space

वीडियो में बताया गया है कि कैसे इस ट्रॉफी को पृथ्वी से 120,000 फीट की ऊंचाई पर जाकर लांच किया गया और फिर यह ट्रॉफी पृथ्वी पर वापस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतारी गई।

आप देख सकते हैं कि यह कितना अद्भुत नजारा बन गया है जहां ट्रॉफी स्पेस में दिखाई दे रही है और उसके नीचे बादलों से ढकी हुई पृथ्वी नजर आ रही है। स्ट्रेटोस्फीयर पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत होती है जिसको समतापमंडल भी कहते हैं।

आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी स्पेस में कैसे लॉन्च हुई?

आईसीसी 2023 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को लॉन्च करने के लिए स्ट्रेटोस्फेरिक गुब्बारों का सहारा लिया गया, जो पृथ्वी के वायुमंडल के समतापमंडल में जाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किए जाते हैं। इस सिस्टम में 4K रिकॉर्डिंग वाले कैमरे भी लगाए गए थे, जिन्होंने कुछ खूबसूरत नजारे क्लिक करके दिए हैं। वीडियो में आप इन सब नजारों का लुत्फ ले सकते हैं।

ICC वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा ट्रॉफी टूर भी शुरू-

इसके साथ ही 27 जून से टूर्नामेंट का 100 दिन का काउंटडाउन भी शुरू हो जाएगा। 27 जून को ही आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दुनिया के 18 देशों में यात्रा करेगी जिसमें कुवैत, बहरीन, मलेशिया, यूएसए, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली और मेजबान भारत भी शामिल है। ये अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर है।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी टूर का पूरा शेड्यूल:

27 जून - 14 जुलाई: भारत

15 - 16 जुलाई: न्यूजीलैंड

17 - 18 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया

19 - 21 जुलाई: पापुआ न्यू गिनी

22 - 24 जुलाई: भारत

25 - 27 जुलाई: यूएसए

28 - 30 जुलाई: वेस्टइंडीज

31 जुलाई - 4 अगस्त: पाकिस्तान

5-6 अगस्त: श्रीलंका

7 - 9 अगस्त: बांग्लादेश

10 - 11 अगस्त: कुवैत

12-13 अगस्त: बहरीन

14 - 15 अगस्त: भारत

16 - 18 अगस्त: इटली

19 - 20 अगस्त: फ़्रांस

21 - 24 अगस्त: इंग्लैंड

25 - 26 अगस्त: मलेशिया

27-28 अगस्त: युगांडा

29 - 30 अगस्त: नाइजीरिया

31 अगस्त - 3 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका

4 सितंबर से: भारत

Story first published: Monday, June 26, 2023, 22:18 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+