For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ मैच से पहले हुक्का बार में पार्टी पर शोएब मलिक और पाक बोर्ड ने दी सफाई

मैच से पहले हुक्का बार में पार्टी पर शोएब और पाक बोर्ड ने दी सफाई

नई दिल्ली। रविवार को वर्ल्डकप के अहम मैच में भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम अपने देश में आलोचनाओं का सामना कर रही है। वहीं शोएब मलिक का सानिया मिर्जा और कुछ दूसरे पाक खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो भी शेयर हो रहा है, जिसमें वो हुक्का बार में बैठे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाक टीम के कई खिलाड़ी मैच से पहले शनिवार रात 2 बजे तक पार्टी में बिजी थे। शोएब मलिक और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर सफाई दी है और कहा है कि ये वीडियो मैच से दो दिन पहले की है ना कि मैच से पहली रात की।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम के खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं निकले। पीसीबी की ओर साफ किया गया है कि खिलाड़ियों ने कोई नियम नहीं तोड़ा। शोएब, बहाब और दूसरे खिलाड़ियों का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो दिन पहले का है। मैच से पहले की रात सभी खिलाड़ी अपने कमरे में थे।

पीसीबी के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दो दिन पहले खिलाड़ी टीम मैनेजर की इजाजत लेने के बाद ही अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। वीडियो में शोएब मलिक को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा, वहाब रियाज़ और इमाम-उल-हक के साथ देखा जा सकता है।

वहीं शोएब मलिक ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, पाक मीडिया कब अपनी विश्वसनीयता के लिए जवाबदेह होगा? इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 से अधिक साल तक अपने देश की सेवा करने के बाद यह दुखद है कि मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी चीजों को लेकर जवाब देना पड़ा रहा है। जिस वीडियो को लेकर सवाल किए जा रहे हैं, वह 13 जून का है ना कि 15 जून का। उन्होंने परिवार को विवाद में ना घसीटने के लिए भी कहा है।

Story first published: Tuesday, June 18, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+