Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब आपकी प्लेट में सजेंगे विराट-रैना-एंडरसन...जानिए कैसे?

ऊटी। विराट कोजी, स्टार्क यॉर्कर, शर्मा सिक्सर, एंडरसन स्लाइड, रैना स्वीट ड्राइव ...आप सोच रहे होंगे कि हमें क्या हो गया या फिर हम क्या करने जा रहे हैं...आखिर विराट कोहली विराट कोजी कैसे हो गया तो सुनिए यह सब किया-धरा है ऊटी के होटल जेम पार्क का, जिसने अपने होटल मैन्यू में इन नामों की डिशें बनायी हैं।

इस बारे में बेहद खुशी से बताते हुए होटल के रेजीडेंट डायरेक्टर इसमाईल खान ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट एक धर्म की तरह पूजा जाता है इसलिए हमने अपने होटल में क्रिकेट देखने की व्यवस्था की है, लोग इसका खाते हुए लुत्फ उठाये इसलिए हमने अपने क्रिकेट प्रेमियों के लिए विराट कोजी, स्टार्क यॉर्कर, शर्मा सिक्सर, एंडरसन स्लाइड .डिशें बनायी हैं।

इस होटल में आपको आपके चहेते प्लेयर की भी फेवरेट डिश भी मिलेगी जैसे कि कैप्टन धोनी की फेवरेट हर्ब मेरिनेटड, डीप फ्राइड फिश फिंगर्स। प्लेयर्स के स्वभाव के हिसाब से सारी डिशों का टेस्ट है, जैसे कि विराट कोजी एक बोनलेस चिकन डिश है तो स्टार्क यॉर्कर एक डिप-फ्राई वाली डिश है तो सुरेश रैना स्वीट ड्राइव- एप्पल है जो कि उनकी तरह ही लाइट डिश है जिसे पीते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जायेगी। यहां आपको बता दें कि यह डिश केवल विश्वकप के दौरान ही होटल में मिलेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+