भारत-पाक मैच से पहले ट्रोलर्स को यह मैसेज देकर, सोशल मीडिया से गायब हुईं सानिया मिर्जा, जानिए वजह
नई दिल्ली। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।पड़ोसी मुल्कों के बीच ये मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को दोनों देशों में की तरफ उत्साह और रोमांच चरम पर है। मैच के दौरान सोशल मीडिया पर अक्सर समर्थक एक दूसरे से बहस करते और भड़काऊ कमेंट लिखते नजर आ ही जाते हैं। इन कारणों से भारतीय टेनिस स्टार व पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टेनिस सेंसेशन सानिया ने सोशल मीडिया से विदाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो अब अगले कुछ दिनों तक सोशल मीडिया नहीं खोलेंगी। सानिया के पति शोएब मलिक आज पाकिस्तान की तरफ से खेलने उतरेंगे।

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कहा अलविदा :
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया से विदाई ले ली है। पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक की पत्नी सानिया ने ट्विटर पर लिखा, 'अब मैच में 24 घंटे से भी कम बचे हैं। बेहतर होगा कि कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से साइन आउट कर लूं, क्योंकि यहां होने वाली बकवास किसी भी सामान्य इंसान को बीमार कर देगी। बाद में दोस्तों।' सानिया ने आगे लिखा कि लोग ये न भूलें कि ये सिर्फ एक क्रिकेट मैच है।
|
लोगों ने की सानिया की तारीफ:
उनकी इस ट्वीट को लेकर कई लोगों ने सानिया की तारीफ की है। एक यूजर का कहना है कि आप दोनों मुल्कों के लिए बराबर हैं।आप का यह फैसला काफी सही है और सही वक्त पर लिया गया है।

शोएब मलिक को टीम में जगह:
सानिया के पति शोएब मलिक आज भारत के खिलाफ उतरने वाली टॉप 11 का हिस्सा हैं। भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलता है ऐसे में जब-जब आईसीसी की चैंपियनशिपों में दोनों टीमें आमने-सामने आती है तो रोमांच का पारा बढ़ जाता है। भारत और पाकिस्तान का आखिरी बार आमना सामना 2017 में चौंपियस ट्रॉफी में हुआ था। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हरा दिया था।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान:
भारत-पाक के बीच हुए आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो अब तक एशिया कप में 12 बार भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ है। छह बार भारत को जीत हासिल हुई है जबकि पांच बार पाकिस्तान जीता है, जबकि एक बार मैच का परिणाम नहीं निकला था। वहीं एशिया कप में भारत 6 बार का चैंपियन है जिससे उसका हौसला भी मजबूत होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
