T20 WC: जिम्बाब्वे के आगे ढ़ेर हुई हांगकांग, 14 रनों से मिली जीत
नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के पहले क्वालिफाइंग मुकाबले में आज जिम्बाब्वे ने हांगकांग को 14 रनों से हराकर पहला मैच जीत लिया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए जिम्बाब्वे को आमंत्रित किया। जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया।
जिम्बाब्वे के 158 रनों के जवाब में हांगकांग मात्र 144 रन बना सकी। 6 विकेट के नुकसान पर हांगकांग 144 रन बना सकी और पहला मुकाबला भी हार गई। जिम्बाब्वे की ओर से हेमिल्टन मसाकाद्जा ने 13 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के के साथ धुआंधार 20 रन बनाए।
वहीं सिबांदा ने मैल्कम वॉलर के साथ पारी को संभाली और टीम को एक अच्छा स्कोर दिया। सिबांदा ने 46 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 59 रन बनाए। वहीं हांगकांग की ओर से तनवीर अफजल और एजाज खान ने 2-2 विकेट लिए।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
