For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 कमजोरियां जो भारतीय टीम पर पड़ सकती हैं भारी, नहींं सुधरी तो WTC फाइनल में मिलेगी हार

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार टेस्ट क्रिकेट के लिये आयोजित की रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है, जिसकी तैयारी आयोजकों के साथ-साथ दोनों टीमें भी कर चुकी हैं। साउथैम्पटन के मैदान पर 18 जून से 23 जून के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरेंगी। इस खिताब के साथ ही दोनों टीमों के पास आईसीसी ट्रॉफी में चले आ रहे लंबे सूखे को खत्म करने का मौका है। जहां न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 के बाद अब तक कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है तो भारतीय टीम भी 2013 के बाद खिताब के करीब तो पहुंची है लेकिन उसे घर लाने में नाकामयाब रही है।

टेस्ट चैम्पियनशिप की बात करें तो भारतीय टीम ने एकतरफा दबदबा कायम रखते हुए इस खिताब के फाइनल में जगह बनाने का काम किया है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम भले ही कोरोना वायरस के चलते सभी सीरीज नहीं खेल सकी है लेकिन उसकी टीम भी 3 विपक्षी टीमों को क्लीन स्वीप करके पहुंची है जिसमें विराट सेना भी शामिल है।

और पढ़ें: IND vs SL: 4 खिलाड़ी जो श्रीलंका के खिलाफ संभाल सकते हैं भारतीय टीम की कमान, द्रविड़ बनेंगे कोच

दोनों टीमों की बात करें तो भारत ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का काम किया है उसको देखते हुए विराट सेना को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन कीवी टीम को कम आंकना बड़ी भूल होगी। ऐसे में भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले इन 3 कमजोरिया को दूर करना जरूरी है वरना एक बार फिर से उसे आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में हार का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़ें: धोनी की कप्तानी पर सहवाग ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर माही की जगह 2007 में मैं होता कप्तान तो...

सलामी जोड़ी की समस्या

सलामी जोड़ी की समस्या

भारतीय टीम के लिये मौजूदा समय में ओपनिंग बल्लेबाजी काफी बड़ी समस्या बन चुकी है। न्यूजीलैंड दौरे से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज तक भारतीय टीम के लिये सलामी जोड़ी बड़ी समस्या बन चुकी है। न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा को चोटिल होने के चलते पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया था, हालांकि वहां पर दोनों फ्लॉप रहे जिसके चलते भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप देखने को मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर जब पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल दोबारा फ्लॉप हुए तो टीम ने शुबमन गिल को मौका दिया। शुबमन ने रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी साझेदारियां की लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गये और यह आलम आईपीएल में भी जारी रहा। ऐसे में भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा एक छोर पर मजबूती से खड़े हुए हैं लेकिन उनका साथ देने के लिये दूसरे छोर पर कोई मजबूत खिलाड़ी नहीं है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले भारत के लिये अच्छी शुरुआत हासिल करना जरूरी है, ताकि जीत के लिये मजबूत नींव रखी जा सके।

विराट कोहली की फॉर्म

विराट कोहली की फॉर्म

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की फॉर्म इंडियन टीम की दूसरी बड़ी समस्या है। ऐसा नहीं है कि विराट कोहली रन नहीं बना रहे हैं लेकिन वह जिस बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं वह बल्लेबाजी नहीं देखने को मिल रही है। न्यूजीलैंड दौरे से लेकर अब तक विराट कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं देखने को मिल रहा है, हालांकि इस दौरान वो 4 बार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को अगर यह चैम्पियनशिप जीतनी है तो उनके बल्ले से शतक निकलना बहुत जरूरी है।

रहाणे-विहारी की खराब फॉर्म

रहाणे-विहारी की खराब फॉर्म

भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी शानदार रही है, इसमें यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट सेना के टेस्ट क्रिकेट में दबदबा कायम करने के पीछे उसकी टीम की गेंदबाजी का हाथ है, हालांकि मध्यक्रम बल्लेबाजी उसकी समस्या रही है। मौजूदा बल्लेबाजी में टीम का ऊपरी मध्यक्रम काफी विफल साबित हुआ है, जिसमें बल्लेबाज हनुमा विहारी और टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी शामिल है। रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली है लेकिन उसके बाद से बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। वहीं हनुमा विहारी ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बड़ी पारी खेलने का काम किया जिसके बाद से उनका बल्ला खामोश रहा है। वहीं इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट के दौरान भी वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीत के लिये भारतीय टीम के मध्यक्रम का अच्छा करना बेहद जरूरी है।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 15:55 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+