WTC फाइनल में भारत के लिये फायदेमंद है यह रिकॉर्ड, फैन्स के लिये राहत की सांस

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाना है, जिसमें भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। इस फाइनल मैच के लिये 23 जून का दिन रिजर्व रखा गया है। इस फाइनल मैच के लिये जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि विदेशी सरजमीं और इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखते हुए भारत के मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा ज्यादा भारी रहने वाला है। ऐसे में भारतीय फैन्स के लिये एक राहत देने वाला रिकॉर्ड सामने आया है जिसे देखने के बाद भारतीय टीम के जीतने के आसार बढ़े हुए नजर आते हैं।

खेल जगत के एक्सपर्टस का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलकर फाइनल में उतरने वाली है जिसका फायदा उसे साउथैम्पटन के मैदान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि साल 2015 के बाद से विदेशी सरजमीं पर खेले गये टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

और पढ़ें: श्रीवत्स गोस्वामी ने BCCI को लताड़ा, कहा- सालों से कर रही यह नाइंसाफी

साल 2015 के बाद से विदेशी दौरों पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम पहले नंबर पर रही है जिसने 32 मैच खेलकर 15 में जीत हासिल की है। वहीं इस मामले में भारत के बाद इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर है जिसने 39 मैच खेलकर 14 मैचों में जीत हासिल की है।

विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे पायदान पर काबिज है और उसने 11 जीत हासिल की है, वहीं पर पाकिस्तान की टीम चौथे पायदान पर काबिज है। विदेशी सरजमीं पर टेस्ट जीतने के मामले में भारत ने सबसे ज्यादा श्रीलंका के खिलाफ 5 टेस्ट मैच जीतने का काम किया है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच जीतने का काम किया है।

और पढ़ें: खतरे में पड़ी फिर से टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी, 20 जून तक बढ़ेगा आपातकाल

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये इंग्लिश सरजमीं पर सिर्फ एक ही टेस्ट मैच में जीत मिली है, जबकि साउथ अफ्रीका में भी यही हाल रहा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले 2 सालों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2 बार टेस्ट सीरीज में हराने का काम किया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से सीरीज जीतने का काम किया। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के अभेद किले गाबा में भी जीत हासिल की और ऑस्ट्रेलिया को 32 सालों में पहली बार हराने का काम किया।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 18:51 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+