विंडीज दौरे पर जाने से पहले रोहित से हुए विवाद पर क्या बोले विराट कोहली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विंडीज दाैरे पर सोमवार रात तक रवाना होगी। लेकिन इससे पहले खूब खबरें सामने आईं कि कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच विश्व कप से लेकर कुछ भी सही नहीं चल रहा। दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आईं। हालांकि कप्तान कोहली ने विंडीज दाैरे पर रवाना होने से पहले हुई प्रेस कांफ्रेस के दाैरान आ रही इन खबरों पर बड़ा बयान दिया है।

विवादों की खबरों पर दिया यह जवाब
पत्रकारों ने जब रोहित से चल रहे मतभेद की खबरों को लेकर कोहली से सवाल किया तो उन्होंने कहा किहमें भी बहुत कुछ सुनने को मिला है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, किसी भी टीम की सफलता के लिए ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है। अगर विवाद की बात सच होती तो हम बतौर टीम उस तरीके का प्रदर्शन नहीं कर पाते जैसा किया है। आप कभी हमारे ड्रेसिंग रूम आइये और देखिए कि कुलदीप यादव से कैसे बात की जाती है या धोनी जैसे सीनियर से कैसे मजाक किया जाता है।
BCCI के अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार के फिरकी गेंदबाज अपूर्व आनंद ने बनाया रिकॉर्ड

हम दोनों के बीच है अच्छी दोस्ती
कोहली ने आगे कहा, ''हम आपको ड्रेसिंग रूम में माहौल कैसा है इसका वीडियो बना कर नहीं दे सकते हैं। मैंने 10 साल क्रिकेट खेला है, रोहित ने 12 साल क्रिकेट खेला है। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह मैदान पर दिखता है।'' बता दें कि पहले यह भी खबर आई थी कि कोहली प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेंगे ताकि रोहित से जुडे सवाल उनसे ना किए जाएं, लेकिन अब विंडीज दाैरे पर 3 वनडे, 2 टेस्ट व तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने से पहले कोहली ने साफ कर दिया कि खिलाड़ियों में आपसी कोई मतभेद नहीं है।

शास्त्री ने भी किया विराट का बचाव
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी रोहित और विराट के बीच बढ़ते विवाद के कयास और खबरों पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा "अगर इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच या कोई मतभेद होता तो तीनों फॉर्मेट में टीम को जो सफलता मिली है वह शायद नहीं मिल पाती। यह एक बकवास है और इनके बीच कोई भी ऐसी चीज या ऐसा विवाद नहीं है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का जिक्र करते हुए शास्त्री ने कहा, "जो भी फैसले मैदान पर लिए जाते हैं वो टीम के हित में ध्यान रखकर लिए जाते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
