Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर ने धोनी को दी फाइनल मैच के लिए शुभकामना तो न्यूजीलैंड के कोच ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली: 7 जुलाई को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 38वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनको क्रिकेट जगत से देश-विदेश की लगभग सभी चर्चित हस्तियों ने बधाई दी। धोनी इस समय इंग्लैंड में हैं जहां टीम इंडिया अपना तीसरा ODI विश्व कप जीतने से केवल दो ही मैच दूर खड़ी है। गौरतलब है कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है जहां पर उसका मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड के साथ होगा। इसी बीच सचिन तेंदुलकर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है।

चर्चाओं में आया सचिन का बधाई देने का अंदाज

चर्चाओं में आया सचिन का बधाई देने का अंदाज

सचिन का धोनी को बधाई देने का तरीका चर्चाओं में आ गया है। दरअसल सचिन ने धोनी को उनके 38वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए अगले दो मुकाबलों के लिए भी 'आल द बेस्ट' कह दिया है। सचिन ने ट्विटर पर धोनी को बधाई देते हुए लिखा- आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं धोनी. आपका साल शानदार जाए. अगले दो गेम्स के लिए आल द बेस्ट.' जाहिर है यहां पर सचिन धोनी को ना केवल सेमीफाइनल बल्कि लगे हाथ फाइनल के लिए शुभकामनाएं दे रहे थे। सचिन की इस बधाई से कीवियों का दिल जरूर टूट सकता है। क्योंकि न्यूजीलैंड को हराने के बाद ही भारत फाइनल का टिकट ले पाएगा।

क्या बोले न्यूजीलैंड के कोच-

क्या बोले न्यूजीलैंड के कोच-

ऐसे में जब न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड से सचिन के इन शब्दों पर उनके विचार देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि सचिन उनके खिलाड़ी को भी ऐसी ही शुभकामनाएं देंगे। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच मैनचेस्टर में है। इस मैच से पहले कीवी टीम ट्रेनिंग सेशन में व्यस्त थी। तभी उनके कोच ने यह बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है सचिन ने ऐसा कहा होगा। मुझे इस बारे में पता नहीं नहीं था लेकिन हमारे टीम में भी एक बर्थडे आ रहा है और आशा करता हूं कि वे हमारे खिलाड़ी को भी ऐसी ही शुभकामना देंगे।'

सेमीफाइनल के लिए भारत को चेतावनी!

सेमीफाइनल के लिए भारत को चेतावनी!

बता दें कि टीम इंडिया जहां लीग चरण में नंबर वन पर रही है तो न्यूजीलैंड की टीम नंबर चार पर रही है। उसकी बाद के मैचों में दिखाए खेल के आधार पर आलोचना भी हुई है। इस बारे में बात करते हुए कीवी कोच ने आगे कहा, 'मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं कि लोग हमारे बारे में क्या सोच रहे हैं। भारत एक अच्छी टीम है। इसमें कोई शक नहीं कि उनके पास मैच विनर्स हैं।' लेकिन इसके साथ की कोच ने यह भी कहा कि इस मैच में लोग न्यूजीलैंड का कभी हार ना मानना का जज्बा भी देखेंगे।

वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Story first published: Monday, July 8, 2019, 10:51 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+