15 अगस्त पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने किया 'बाजीगर ओ बाजीगर' गाने पर डांस, VIDEO
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के फुटबॉलर रॉबर्टो परेरा अपने फुटबॉल क्लब वाटफोर्ड के लिए प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। मिडफील्ड में अपने दाएं पैर की काबिलियत के चलते यह खिलाड़ी सुर्खियों में छाता रहा है। इतना ही नहीं, यह खिलाड़ी एक फॉरवर्ड के तौर पर भी अपनी उपयोगिता साबित कर चुका है। फुटबॉल से इतर अपनी दूसरी काबिलियत के चलते भी परेरा आजकल खबरों में ट्रेंड कर रहे हैं। परेरा ने हाल में ही अपनी डांसिंग स्किल से भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय फैंस इसलिए क्योंकि 28 साल के इस खिलाड़ी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की हिट फिल्म बाजीगर के 'बाजीगर ओ बाजीगर' गाने पर जमकर डांस किया।
उन्होंने यह डांस भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर किया। परेरा का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खासकर भारत में उनका ये डांस काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि परेरा वाटफोर्ड फुटबॉल क्लब से पहले जुवेंट्स क्लब का हिस्सा थे और उन्होंने 2016 में वाटफोर्ड क्लब ज्वाइन किया था।
परेरा रिवर प्लेट यूथ टीम से अपना करियर शुरू करने के बाद एक फुटबॉलर के तौर पर ढलते गए। उन्होंने वाटफोर्ड क्लब की ओर से 78 मैच खेले हैं। परेरा ने दो बार सीरीज ए टाइटल जीता है। इसके अलावा उन्होंने दो बार कोपा इटालिया क्लब और ट्यूरिन क्लब की ओर एक बार सुपरकोपा इटालियाना खिताब जीता है।
वाटफोर्ड ने अपना प्रीमियर लीग कैंपेन 0-3 से शुरू किया था। यह क्लब अब शनिवार को एवर्टन क्लब के खिलाफ खेलेगा। वाटफोर्ड ने प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में 14वां स्थान प्राप्त किया था जिसमे इस क्लब ने कुल 11 जीत, 8 ड्रा और 19 हार का सामना किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
