INDvsWI, 2nd Day: विहारी के शतक के बाद बुमराह ने मारा 'पंच', विंडीज पस्त
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली टेस्ट हैट्रिक लेकर एक बार फिर से वेस्टइंडीज के सामने मैच को पांचवें दिन तक खिचनें की चुनौती पेश कर दी है। जमैका टेस्ट में कहर बरपाने के बाद बुमराह ने एक बार फिर से मेजबानों को अपनी चैंपियन गेंदबाजी का नमूना दिखाते हुए लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज में 5 विकेट झटक लिए हैं जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम ने केवल 87 रनों पर ही अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं और उसके ऊपर फॉलोऑन का खतरा पूरी से मंडरा रहा है।
भारत ने इस मैच में पहली पारी में हनुमा विहारी के शतक (111) की बदौलत 416 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया था। इस तरह से वेस्टइंडीज अभी भी 329 रन पीछे हैं और उसके सामने पारी की हार से हारने की फजीहत भी बनी हुई है। बुमराह ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 16 रन देकर 6 विकेट ले लिए थे और एक विकेट मोहम्मद शमी को मिला है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में केवल हेटमायर (34) ही कुछ हद तक खड़े होने का दम दिखा सके।
इससे पहले दूसरे दिन भारत को पहला झटका होल्डर ने जल्द ही पंत को बोल्ड करके दे दिया। बाद में जडेजा (16) भी कुछ खास नहीं कर सके और कॉर्नवॉल का शिकार हो गए। ऐसे में ईशांत शर्मा सरप्राइज पैकेज साबित हुए जिन्होंने 57 रनों की पारी खेलकर विहारी के साथ भारत को 400 पार कराने में अहम रोल निभाया। जेसन होल्डर ने विहारी को आउट करके पारी में अपना 5वां विकेट लिया। विहारी ने 225 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। होल्डर के अलावा रखीम कॉर्नवॉल को 3 विकेट मिले और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में प्रभावित किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
