अब इस खूबसूरत माॅडल पर दिल हार बैठे पांड्या, परिवार के साथ मुलाकात भी करवा दी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। काॅफी विद करण विवाद के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उनके निजी दोस्त भी उनसे दूरी बनाने लगे। लेकिन अब खबर आई है कि पांड्या को नया हमसफर मिल गया है। सोशल मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पांड्या एक बार फिर प्यार में डूब गए हैं, वो एक खूबसूरत माॅडल पर दिल हार बैठे हैं।

इनपर हार बैठ दिल
बिग बॉस के घर से खूबसूरत सर्बियन मॉडल नताशा स्टैनकोविक के साथ पांड्या का अब नाम जोड़ा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हार्दिक पंड्या ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के साथ डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं। वह अपने परिवार वालों से नताशा को मिलवा चुके हैं। पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में वह नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। इस पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक ने पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड कहकर नताशा को सभी से मिलवाया।
| |
काैन है ये माॅडल
मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया। नच बलिए 9वें भाग ले रहीं नताशा एली गोनी की भी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। पिछले दिनों उनका नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था।

पहले इनके साथ थे पांड्या के चर्चे
हार्दिक पांड्या करण जौहर के शो कॉफी विद करन में महिलाओं को लेकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर बेहद विवादों में थे। हार्दिक ने शो पर महिलाओं को लेकर काफी अभद्र बातें कह दी थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। बावजूद इसके महिलाओं में उनके प्रति दीवानगी कम नहीं हुई। अबतक वे कई बी-टाउन ब्यूटीज को डेट कर चुके हैं। इनमें ईशा गुप्ता, एली अवराम और उर्वशी रौलेता के नाम शुमार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
