Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : हरियाणा ने मारी बाजी, गुजरात को 41-25 से किया पस्त

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 62वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 41-25 से पस्त करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही हरियाणा की टीम अंक तालिका में अब 36 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात की ये पिछले 8 मैच में सातवीं हार है। गुजरात की टीम मैच में 3 बार ऑल आउट हुई और ये उनकी इस सीजन की सबसे बड़ी हार है।

इस मुकाबले में हरियाणा को 20 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 6 आलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात को 16 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। विकास और प्रशांत कुमार राय के आठ आठ अंक जबकि रवि कुमार के छह टैकल अंक से हरियाणा स्टीलर्स ने आल राउंड प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

पहले हाफ में हरियाणा स्टीलर्स के लिए प्वाइंट की शुरूआत स्टार रेडर विकास कंडोला ने की। वहीं गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के लिए मगसोदलू ने दो प्वाइंट लाकर टीम का खाता खोला। शुरुआत में हरियाणा ने 3 प्वाइंट की बढ़त बनाई। 14वें मिनट में विकास कंडोला ने सुपर रेड कर गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को ऑल आउट कर दिया और 9 प्वाइंट की एक बड़ी बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक स्कोर 20-11 से हरियाणा स्टीलर्स के पक्ष में रहा।

वहीं हरियाणा ने दूसरे हाफ की शुरूआत भी शानदार तरीके से की और 2 प्वाइंट ले लिए लेकिन इसके बाद गुजरात ने सुपर टैकल कर लिया। 25वें मिनट में एक बार फिर हरियाणा ने गुजरात को ऑल आउट कर 13 प्वाइंट की विशाल बढ़त बना ली। 31वें मिनट में विनय ने सुपर रेड कर एक बार फिर गुजरात को ऑल आउट कर हरियाणा की जीत पक्की कर दी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
हरियाणा स्टीलर्स: रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुनील।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की टीम :
रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 22:00 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+