इस रैसलर ने पूरा किया वादा, इंग्लैंड को दी WWE चैंपियनशिप बेल्ट
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जून में अपने घर आयोजित हुए आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के खिताब को हासिल कर नया इतिहास रचा था। इंग्लैंड ने पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया था। वहीं उन्हें चैंपियन बनने पर WWE चैंपियनशिप बेल्ट हासिल हुई है। यह बेल्ट उन्हें मिली है मशहूर रैसलर ट्रिपल एच से, जिन्होंने इंग्लैंड की नाटकीय जीत के बाद घोषणा की थी कि इंग्लैंड टीम को विशेष रूप से निर्मित WWE चैंपियनशिप बेल्ट पेश की जाएगी।
WWE यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट ने इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों की तस्वीर डाली जिसमें उनके पास WWE चैंपियनशिप दिख रही है। इन फोटोज़ में जोफ्रा आर्चर, जेसन रॉय, जोश बटलर, जो रुट और जॉनी बेयरस्टो के पास WWE चैंपियनशिप दिखाई दी रही है। WWE अक्सर कई सारे मौकों पर किसी टीम या फाउंडेशन को इस प्रकार की कस्टम बेल्ट भेजती है। कंपनी ने वर्ल्ड कप विजेता टीम के लिए एक कस्टम बेल्ट तैयार की है, जो अब इंग्लैंड टीम को मिल चुकी है। ट्रिपल क्रिकेट के प्रति काफी रूचि रखते हैं। गाैर हो जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2017 में खिताब जीता था तो उस समय भी ट्रिपल एच ने टीम को बेल्ट भेंट की थी।
बता दें कि इंग्लैंड ने खिताब बड़े नाटकीय अंदाज में जीता था। 14 जुलाई को लॉर्ड्स में हुए फाइनल मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने भी 241 ही बनाए। सुपरओवर में भी कुछ ऐसा ही हुआ क्योंकि दोनों टीमें 15-15 रन बना पाई। सुपरओवर टाई होने के बाद इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री के आधार पर जीत मिली। लगभग 1 महीने पहले ट्रिपल एच ने ट्विटर पर इंग्लैंड को बधाई देते हुए एक कस्टम चैंपियनशिप की तस्वीर पोस्ट की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
