ISSF World Cup : निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने जीता 'गोल्ड', अंक तालिका में भारत पहुंचा टाॅप पर
नई दिल्ली। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का दबदबा जारी है। युवा निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं इस इवेंट में ही सौरभ चौधरी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। अभिषेक ने 244.2 अंक हासिल किए। वहीं, सौरभ को 221.9 अंक मिले। इस्माइल को 234.1 अंक हासिल हुए। अभिषेक और सौरभ ने क्वालिफाइंग इवेंट में ही ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया था। क्वालिफिकेश राउंड में सौरभ 584 अंक के साथ चौथे और अभिषेक 582 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। गौरव राणा 571 अंक के साथ 44वें स्थान पर रहे।
अब भारत अंक तालिका में दो गोल्ड मेडल, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। बता दें कि टूर्नामेंट के पहले दिन वुमन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की युवा शूटर एलवेनिल वालारिवान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 20 वर्षीय ईलावेनिल ISSF वर्ल्ड कप की इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं।
भारत की झोली में तीसरा गोल्ड भी आने को नजदीक था लेकिन कड़े मुकाबले में स्टार शूटर संजीव राजपूत चूक गए। उन्हें 50 मीटर 3 राइफल पोजीशन इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वे पहले स्थान पर रहे क्रोएशिया के पीटर गोर्सा से 2.2 अंक पीछे रहे। गोर्सा ने 462.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन के झांग चान्गहोन्ग को कांस्य पदक मिला। हालांकि, संजीव सिल्वर जीतकर भी देश के लिए ओलंपिक कोटा ले आए। संजीव ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के आठवें शूटर हैं। इससे पहले अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यांश सिंह, राही सरनोबत और मनु भाकर ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
