T-20 Blast : इयॉन मोर्गन ने 29 गेंदों में ठोक दिए 83 रन, इतने छक्के लगाकर टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व कप 2019 का खिताब दिलाने वाले कप्तान इयॉन मोर्गन का बल्ला टी20 ब्लास्ट में भी खूब चल रहा है। मोर्गन ने अपने देश में ही चल रही इस लीग में मिडिलसेक्स की तरफ से तूफानी पारी खेलते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। मोर्गन ने 286.21 की स्ट्राइक रेट से महज 29 गेंदों में 83 रन ठोके जिसमें 5 चाैकों के साथ-साथ 8 दनदनाते छक्के भी रहे। उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर मिडिलसेक्स ने लीग के क्वार्टर फाइनल में भी प्रवेश कर लिया।
इस मुकाबले में समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 226 रन बनाए। उनकी तरफ से कप्तान टॉम एबेल ने 47 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, लेकिन उनके इस शतक पर मिडिलसेक्स के बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। समरसेट ने सोचा नहीं होगा कि इतना बड़ा स्कोर चेज होगा लेकिन मोर्गन के अलावा डेविड मलान व एबी डिविलियर्स की तूफानी पारियों की मदद से मिडिलसेक्स ने 3 ओवर पहले ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह ये इस टूर्नामेंट के सबसे बड़ा रन चेस बना।
मलान ने 14 गेंदों में 41 रनों की पारी खेल टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई थी। इसके बाद डिविलियर्स ने भी 16 गेंदों में 32 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डिविलियर्स की पारी में 3 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। मोर्गन ने 17वें ओवर में कुछ 24 रन बनाए और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम के जीत के पार पहुंचाया। मैच के बाद मोर्गन ने कहा, ''समरसैट बहुत अच्छा खेली, वे नहीं जानते थे कि अच्छा स्कोर क्या हो सकता है। दूसरी पारी में हम सकारात्मक खेले। शुरू में जल्दी विकेट खोने के बाद हमने लक्ष्य को हासिल किया।'' बता दें कि टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मिडिलसेक्स का सामना अब नॉटिंघमशायर से ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 5 सितंबर को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
