Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पंत की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व विकेटकीपर ने ऋद्धिमान साहा को माैका देने की उठाई आवाज

नई दिल्ली। अब इस बात का कोई अंदाजा नहीं कि कब विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दें। धोनी माैजूदा समय में क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं, लेकिन सवाल यही उठता है कि जब धोनी संन्यास लेंगे तो फिर उनकी तरह काैन जिम्मेदारी संभालेगा। हालांकि अभी टीम मैनेजमेंट युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को लगातार माैके दे रही है। विंडीज के खिलाफ उन्हें टी20 और वनडे सीरीज के बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी माैका दिया। पंत पहले टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 31 रन ही बना सके। अब उनके दूसरे टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस बन गया है क्योंकि कुछ दिग्गजों ने उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को माैका देने की सलाह दी है। पंत की जगह साहा को पहल देने में एक हैं सैयद किरमानी।

भारतीय टीम के ही पूर्व विकेटकीपर किरमानी का मानना है कि धोनी के बाद साहा मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। भारत के लिए 88 टेस्ट खेल चुके किरमानी ने कहा कि साहा चोटिल थे और उन्हें पंत के समान मौके मिलने चाहिए । किरमानी ने कहा, "साहा को दुर्भाग्यवश कुछ चोटें लग गई थीं। उन्हें भी बराबर का मौका दिया जाना चाहिए। अगर आप मौका नहीं देते हैं, तो टीम में रखने का क्या मतलब।" इसके साथ ही किरमानी में विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋद्धिमान साहा को खिलाने की वकालत भी की है। उन्होंने साथ ही कहा की पंत के अभी काफी सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''पंत गॉड गिफ्टिड हैं, लेकिन अभी उन्हें बहुत सीखने की जरूरत है।''

कोलकत्ता में एक कार्यक्रम दाैरान किरमानी ने कहा, "हमें प्रदर्शन के आधार पर आकलन करना होगा। साहा टीम में घरेलू क्रिकेट में अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण आए थे, लेकिन आप जब एक बार पिक्चर से बाहर हो जाते हैं तो कोई और आपका स्थान ले लेता है। इसलिए दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी टीम में आ गए। अब हमें देखना होगा कि किसके प्रदर्शन में सबसे ज्यादा निरंतरता है, चाहे वो बल्लेबाजी में हो या विकेटकीपिंग में या दोनों में।"

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 14:57 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+