Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान की इस हीरोइन ने मशहूर क्रिकेटर से पूछा- क्या मेरे बच्चों के पिता बनोगे

नई दिल्ली। क्रिकेटरों को किसी लड़की से ऑफर मिलना अब कोई चाैंकाने वाली बात नहीं रही है। कई भारतीय क्रिकेटर बाॅलीवुड हीरोइनों पर दिल हार बैठे हैं। वहीं अब पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाएं भी क्रिकेटरों पर ध्यान देने से नहीं हट पा रही हैं। पाकिस्तान की एक हीरोइन ने मशहूर क्रिकेटर को शादी का ऑफर देकर सबको हैरान कर दिया। हालांकि, जिस अंदाज में उन्होंने ऑफर किया उसे देख यही लगा कि पाकिस्तान की हसीनाएं भी अपनी सरकार की तरह हवा में बातें मारने में आगे हैं। क्रिकेटर को पाकिस्तान की हसीना का ऑफर पसंद नहीं आया और उसने प्रस्ताव ठुकरा दिया।

पहले किया यह ट्वीट

दरअसल, सेहर शेनवारी नाम की पाकिस्तानी हीरोइन ने न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जिमी नीशम से पहले प्यार का इजहार किया। नीशम के एक ट्वीट पर शेनवारी ने कमेंट करते हुए लिखा, "जिमी मैं आपसे प्यार करती हूं।" बता दें कि नीशम न्यूजीलैंड के खतरनाक आलराउंडर हैं जिन्होंने विश्व कप दाैरान टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पूछा क्या मेरे बच्चों के बाप बनोगे

शेनवारी के प्रपोजल पर तो पहले नीशम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन हलचल तब मच गई जब शेनवारी ने फिर ट्वीट करते हुए नीशम से सवाल किया कि क्यावे उनके होने वाले बच्चों के पिता बनना चाहोगे। इस सवाल से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई और लोग इसे खूब पसंद और कमेंट कर रहे हैं। शेनवारी टीवी सीरीयल में काम करती हैं। इस प्रस्‍ताव पर नीशम भी चुप नहीं रहे। उन्‍होंने जवाब भी दिया है और इस ऑफर को ठुकरा दिया। नीशम ने अभिनेत्री को जवाब देते हुए लिखा है कि बाकी सब तो ठीक है, लेकिन प्रस्‍ताव के आगे जो इमोजी बनाई है, उसकी कोई जरूरत नहीं थी।

वनडे में सबसे तेज 50 विकेट झटकने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज ने लिया संन्यास

फिर बिना वजह भिड़ी भारतीय यूजर्स से

बड़ी हंसी वाली बात यह रही कि भारतीय यूजर्स ने शेरवानी की इस हरकत को नजरअंदाज किया लेकिन फिर भी सेहर को मिर्ची लग गई और वे भारतीयों पर टूट पड़ीं. सेहर ने लिखा कि नीशम ने मेरे प्रस्‍ताव पर जवाब दे दिया है, लेकिन भारत में जैसे किसी ने मिर्चियों की बारिश कर दी। वहां के फैंस बता रहे हैं कि इससे दूर रहो यह एक आतंकी देश है, जैसे वे मुझसे शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं।

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+