For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मैक्लम और विटोरी ने न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई

By Staff

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 369 रन बना लिए थे। मैक्लम के साथ डरेल टफी 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों सातवें विकेट के लिए अब तक 60 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

तीसरे दिन की समाप्ति तक कीवी टीम ने पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे। इस लिहाज से उसकी पारी की हार निश्चित लग रही थी लेकिन मैक्लम, विटोरी और टफी की साहसिक पारियों की बदौलत अब उसने आस्ट्रेलिया पर 64 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विटोरी 18 और मैक्लम चार रन पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन कीवी टीम ने विटोरी के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। यह एकमात्र सफलता स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरित्ज के खाते में गई। हारित्ज अब तक तीन विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं।

आस्ट्रेलिया ने उपकप्तान माइकल क्लार्क (168), मार्कस नार्थ (नाबाद 112) और सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच (79) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 459 रन पर घोषित कर दी थी।

जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम अपनी पहली पारी में 157 रन ही बना सकी थी। आस्ट्रेलिया की ओर से डगलस बोलिंगर ने पहली पारी में 28 रन देकर पांच विकेट झटके थे। मेजबान टीम की ओर से विटोरी ने सर्वाधिक 46 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+