Korea Open 2019: खत्म हुई भारत की चुनौती, प्रणीत-सिंधु के बाद सायना भी हुई बाहर
नई दिल्ली। कोरिया ओपन के एकल वर्ग से पहले दिन ही भारत का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया। पी साई प्रणीत और सायना नेहवाल के बाहर होने के बाद अब सायना नेहवाल भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। प्रणीत की ही तरह सायना नेहवाल भी चोट के चलते कोरिया ओपन के पहले दौर से बाहर हो गई हैं। कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से के पहले दौर के मैच में सायना का सामना दक्षिण कोरिया की किम गा ईयून से हुआ और मुकाबले के तीसरे गेम में चोटिल होन के कारण भारतीय खिलाड़ी को रिटायर होना पड़ा। सायना के मुकाबले से पीछे हटने के समय किम 19-21, 21-18, 8-1 से आगे चल रही थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच 47 मिनट तक ही चल पाया।
सायना इस साल चार टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो चुकी हैं। इससे पहले भारत के स्टार खिलाड़ी बी साई प्रणीत भी चोट के चलते कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में प्रणीत का सामना वर्ल्ड नंबर-4 डेनमार्क के एंड्रेस एटोन्सन के खिलाफ हुआ और चोट के कारण भारतीय खिलाड़ी को मुकाबले के बीच में रिटायर होना पड़ा। रिटायर होने से पहले प्रणीत पहला सेट 9-21 से हार चुके थे और दूसरे सेट में 7-11 से पीछे चल रहे थे।
और पढ़ें: Korea Open: भारत को लगा दोहरा झटका, पहले दौर से बाहर हुए सिंधु-प्रणीत
प्रणीत के बाहर होने के कारण डेनमार्क के खिलाड़ी को राउंड ऑफ-16 में जगह मिल गई। 27 वर्षीय प्रणीत ने पिछले सप्ताह हुए चीन ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
वहीं महिला एकल में विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को अमेरिका की बीवन झांग ने हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पांचवीं सीड सिंधु और वर्ल्ड नंबर-11 झांग के बीच यह नौंवा मुकाबला था जिसमें यह चौथा मौका था जब झांग सिंधु पर भारी पड़ी। इससे पहले सिंधु को चीन ओपने में भी शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
26 साल की सिंधु ने 2017 में कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इस बार शुरुआती दौर में ही उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
और पढ़ें: वैष्णवी रेड्डी ने जीता बेल्जियम जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप खिताब
कोरिया ओपन के पहले मुकाबले में पीवी सिंधु ने अमेरिका की बीवन झांग पर पहले सेट में आसानी से 21-7 की बढ़त के साथ दर्ज की, हालांकि दूसरे राउंड में झांग ने कड़ी टक्कर देते हुए इस सेट को 22-24 से अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी सेट में झांग ने जबरदस्त बढ़त को बरकार रखा और 15-21 से सेट जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
