धोनी का खास खिलाड़ी नंबर-4 के लिए हुआ तैयार, बोला- मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में नए खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जिसे भी माैका मिल रहा है वो अपना साै प्रतिशत देकर दावेदारी रख रहा है, लेकिन नंबर-4 के स्लाॅट को भरने के लिए अभी भी कमी दिख रही है। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान भी भारतीय टीम किसी एक खिलाड़ी को नंबर-4 के लिए फिक्स नहीं कर सकी। नतीजा यह रहा कि कभी हार्दिक पांड्या इस स्लाॅट पर भूमिका निभाते दिखे, कभी विजय शंकर तो कभी ऋषभ पंत। हालांकि अभी पंत को इसकी कमी पूरी करने के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन इस बीच उस खिलाड़ी ने नंबर-4 पर खेलने की दावेदारी रखी है जो महेंद्र सिंह धोनी का खास रहा है।

रैना ने ठोकी दावेदारी
जी हां, कभी भारतीय टीम के मिडिल आर्डर की मजबूती माने जाने वाले सुरेश रैना ने दावेदारी ठोकी है कि वो नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 'द हिन्दू' ने रैना के हवाले से बताया, 'मैं भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। मैंने पहले भी उस स्थान पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। दो वर्ल्ड कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं।' हालांकि रैना का यह बयान समझ से परे है, क्योंकि बढ़ते युवा खिलाडियों से उनकी वापसी ना के बराबर है। धोनी जब कप्तान थे तो रैना को खुलकर खेलने का पूरा माैका मिलता था।

पंत को समर्थन की जरूरत
ऋषभ पंत को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा है, लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसपर रैना ने कहा, 'वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। वह सिंगल की तलाश करते हैं। गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं। क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सकें। ऐसा लग रहा है कि अभी वह निदेर्शों के तहत खेल रहे हैं और यह काम नहीं कर रहा है।'

धोनी अभी भी बेस्ट फिनिशर
रैना ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह अभी भी फिट है। एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और अभी भी खेल के सबसे बड़े फिनिशर हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण साबित होंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
