MSK प्रसाद की होगी छुट्टी, अब ये शख्स है मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में आगे
नई दिल्ली। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा कोच स्टाफ बदला गया। हालांकि मुख्य कोच रवि शास्त्री ही बने रहे। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) मुख्य चयनकर्ता की तलाश में जुट गए हैं, क्योंकि माैजूदा समय के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने जा रहा है। प्रसाद के लिए अक्टूबर में कार्यकाल खत्म हो रहा है ऐसे में नए मुख्य चयनकर्ता की रेस में वैसे तो कई खिलाड़ी हैं लेकिन भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन का नाम सबसे आगे चल रहा है।

वेतन को लेकर अड़ा है मामला
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 16 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव रखने वाले तमिलनाडू के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन को भारतीय टीम में एमएसके प्रसाद की जगह पर चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है जो इस दौड़ में सबसे फेवरेट माने जा रहे हैं। एक अखबार की माने तो वैसे बीसीसीआई ने कई अनुभवी पूर्व खिलाड़ियों के साथ मुख्य चयनकर्ता के लिए पद ऑफर करने के बारे में बात की लेकिन वेतन को लेकर मामला बनता नहीं दिख रहा है तो वहीं एल शिवरामाकृष्णन इस पद को लेकर उत्सुक माने जा रहे हैं।

बढ़ सकता है वेतन
बीसीसीआई राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता के वेतन को बढ़ाकर 1.5 करोड़ रूपए कर सकता है तो वहीं उनके चार अन्य साथी खिलाड़ियों को 1.2 करोड़ रूपए दिए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में वेतन कुछ तो बढ़ना तय है।

कॉमेंटेटर हैं शिवरामकृष्णन
शिवरामकृष्णन फिलहाल बीसीसीआई के साथ बतौर कॉमेंटेटर जुड़े हैं। हालांकि अगर वे चयन समिति के चेयरमैन बनते हैं तो फिर वे कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। इस मुद्दे पर एक एनुअल जनरल मीटिंग होगी, जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चुनाव और चयनकर्ता के नाम पर चर्चा की जाएगी। पहले यह बैठक 22 अक्टूबर को होनी थी, जो अब 23 अक्टूबर कर दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
