Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच से पहले सरफराज ने झुकाए हाथ, अपने दर्शकों से की खास अपील

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहम हाथ झुकाते हुए अपने दर्शकों से खास अपील करते नजर आए। पाकिस्तान की टीम 2015 के बाद से पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन कर रही है। 2015 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया था। ऐसे में सरफराज ने इस सीरीज के लिए अपने दर्शकों को भारी संख्या में मैच देखने के लिए स्टेडियम आने का अनुरोध किया है।

मैच से पहले सरफराज ने कहा, "घरेलू दर्शकों के सामने द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरे करियर का सबसे खास समय में से एक होगा." उन्होंने कहा, "मैं शुक्रवार का इंतजार नहीं कर सकता, जोकि मेरे लिए एक खास लम्हा होगा। मुझे उम्मीद है कि जब मैं मैदान में निकलूंगा तो मेरे पीछे एक भारी समर्थन होगा, जो कि ना केवल मुझे बल्कि दोनों टीमों का समर्थन करेगी।"

सरफराज ने आगे कहा, "दर्शक किसी भी खेल के लिए एक लाइफलाइन हैं। वे किसी भी टीम या खिलाड़ी के लिए शक्ति की तरफ है। दर्शक दोनों टीमों को अतिरिक्त ताकत देते हैं और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करते हैं।" उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इतिहास लिखा जाएगा, जब कराची में जनवरी 2009 के बाद कोई वनडे सीरीज खेली जाएगी। मैं सभी घरेलू दर्शकों से यह आग्रह करता हूँ कि आप इस इतिहास का हिस्सा बनें, ताकि आप भविष्य में अगली पीढ़ी को इस बारे में बता सकें।

बता दें कि वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद श्रीलंका भी दिसंबर में दो मैचों की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 14:51 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+