विराट कोहली की फैन महिला क्रिकेटर ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की फैन सारा टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर सारा ने साल 2006 में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने अपना आखिरी मैच इसी साल 18 जुलाई को खेला था। सारा का प्रदर्शन इतना भी खराब नहीं चल रहा था लेकिन 30 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास लेकर टीम को जरूर झटका दे दिया है। सारा ने इंग्लैंड के लिए 10 टेस्ट, 126 वनडे और 90 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्हें दुनिया की बेस्ट विकेटकीपर बैटर्स में शुमार किया जाता है।
संन्यास का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, 'ये मेरे लिए काफी मुश्किल फैसला रहा, लेकिन मुझे पता है कि ये मेरे लिए सही फैसला है। मेरे लिए भी और मेरे स्वास्थ के लिए भी ये सही फैसला है। मैं अपनी टीम की साथी खिलाड़ियों को, ईसीबी को, फैन्स को और दोस्तों को शुक्रिया कहती हूं। इंग्लैंड के लिए खेलना और इतने साल तक ये जर्सी पहनना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।'
तीनों फॉरमैट मिलाकर सारा के खाते में 6,533 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट में 300, वनडे में 4,056 और टी20 में 2,177 रन बनाए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल सात सेंचुरी और 36 हाफसेंचुरी जड़ी हैं। इसके अलावा अपनी तेज विकेटकीपिंग के लिए भी हमेशा याद की जाएंगी। सारा की विकेटकीपिंग की तुलना टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी से भी हो चुकी है। टेलर ने महिला क्रिकेट इतिहास में तीनों फॉरमैट मिलाकर सबसे ज्यादा 232 शिकार किए हैं।
गौरतलब है कि सारा इंग्लैंड की वही क्रिकेटर हैं जिनसे एक जमाने में विराट कोहली भी कथित तौर पर मिलने के लिए बेकरार थे। दरअसल, कुछ दिनों पहले इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान केट क्रॉस ने कोहली के बारे में एक जिक्र किया था। केट ने टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि पांच साल पहले विराट कोहली इंग्लैंड की क्रिकेटर सारा टेलर से मिलना चाहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
