योगेश्वर दत्त देंगे DSP पद से इस्तीफा, बीजेपी पार्टी में शामिल होने की है तैयारी
नई दिल्ली। कुश्ती में भारत का नाम चमकाने वाले हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त अब बीजेपी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। इसके लिए योगेश्वर जल्द ही डीएसपी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वह बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस बात की पुष्टि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने की। उन्होंने बताया कि योगेश्वर दत्त ने उनके साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त डीएसपी पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे। वहीं बराला ने कहा कि सभी लोग बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं, 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म होगा। बीजेपी ने हरियाणा की 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने राज्य के सभी जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें भी की हैं। ऐसे में अगर पहलवान योगेश्वर दत्त बीजेपी में शामिल होंगे तो इससे बीजेपी को सियासी फायदा हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। योगेश्वर दत्त ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था । इसके अलावा वह पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं | योगेश्वर दत्त 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बताया जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम तय कर देगी। अंतिम मुहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर छोड़ दिया जाएगा। 29 सितंबर को लिस्ट घोषित होने की संभावना है। 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 24 को परिणाम आएगा। ऐसे में अब समय कम बचा है, इसलिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने के लिए मंथन जारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
