IPL 2019 : मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में नहीं दिखे युवराज तो इरफान ने पूछा यह सवाल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में युवराज सिंह अब मुंबई इंडियंस के लिए बेंच पर बैठना शुरू हो चुके हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान युवराज जिस फॉर्म में थे, उसे देखते हुए उन्हें खरीदना हमेशा एक जुआ था। लेकिन अन्य सात फ्रेंचाइजी के विपरीत, मुंबई ने जुआ खेलने का फैसला किया और उन्हें 1 करोड़ रूपए की कीमत में अपनी टीम के साथ जोड़ लिया। लेकिन ऐसा लगता है कि युवराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए मुंबई ने भी सोचना जारी करना दिया है।
इस महान बल्लेबाज ने सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच के दाैरान शानदार अर्धशतक लगाकर की। इस मैच में सभी विकेट गंवाते गए लेकिन युवराज अकेले एक छोर पर डटरे रहे। युवराज ने अपने अगले मैच में युजवेंद्र चहल को लगातार तीन छक्के लगाकर फिर वापसी की। लेकिन इसके अगले 2 मैचों में वह 18, 4 का स्कोर ही कर सके। इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वीरवार मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में युवराज को शामिल नहीं किया। युवराज को टीम में ना देखकर इरफान पठान हैरान रह गए आैर उन्होंने ट्वीटर के जरिए पूछा- कहां है युवराज??
Where is #yuvi ??
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 18, 2019
इरफान आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। इरफान और युवराज भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर हैं। वहीं युवराज को विश्व कप टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में अब साफ हो गया है कि युवराज के लिए भारतीय टीम में वापसी करना मुश्किल है। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की 15 गेंदों में 32 रनों की पारी की बदाैलत दिल्ली के सामने 5 विकेट खोकर 169 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत की लेकिन बीच पहला विकेट गिरते ही टीम दवाब में आ गई। देखते ही देखते राहुल चाहर आैर जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबादी की बदाैलत मुंबई ने दिल्ली को 128 रनों पर रोकते हुए मैच 40 रनों से जीत लिया। बुमराह ने 2 तो चाहर ने 3 विकेट लिए। मुंबई अब 9 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
