Pro Kabaddi League 2019 : गुजरात को हराकर प्लेऑफ का रास्ता आसान करना चाहेगा जयपुर
नई दिल्ली। जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज प्रो कबड्डी लीग 2019 का 100वां मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात फार्च्यूनजायंट्स के बीच होने वाला है। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। इस मैच में जयपुर जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेगा ताकि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आसानी की जाए। वहीं गुजरात अगर हारा तो फिर उसका प्लेऑफ में जाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
जयपुर 16 मैचो में सात जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है। वहीं गुजरात इतने ही मैचों में सिर्फ 5 मैच ही जीत सका है जो अंक तालिका में 10वें स्ठान पर काबिज है। इस सीजन में ये दोनों टीमें एक बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिसमें जयपुर ने 22-19 से जीत हासिल कर ली। वहीं इतिहास पर नजर डाले तो गुजरात भारी पड़ा है। अभी तक हुए 7 मैचों में गुजरात ने जयपुर को 5 बार धूल चटाई है।
जयपुर टीम के मालिक अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दावा किया कि उनकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों में मैच जीतने का जज्बा कायम है। टीम में राजस्थान के एक भी खिलाडी नहीं होने के सवाल पर बच्चन ने कहा कि ऐसा सोचना गलत है। राजस्थान के कई खिलाडी दूसरी टीम से खेल रहे है। एक तय प्रक्रिया के तहत ही खिलाडी टीम में शामिल होते है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम को राजस्थान में अच्छा रेस्पोंस मिलेगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:
रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, गुरविंदर सिंह, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।
जयपुर पिंक पैंथर्स :
रेडर : लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर : संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर : नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
