Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या टीम इंडिया के लिए विराट को चाहिए नया कोच, जानिए क्या था उनका जवाब

नई दिल्ली। भारत के कप्तान विराट कोहली ने विंडीज दाैरे पर रवाना होने से पहले कहा कि वह रवि शास्त्री को भारत के मुख्य कोच के रूप में आगे देखकर खुश होंगे लेकिन अगले कोच की नियुक्ति के लिए प्रशासकों की समिति (सीओए) ने उनसे सलाह के लिए अभी तक संपर्क नहीं किया है। सीओए ने टीम के कोचिंग स्टाफ को चुनने के लिए नई सीएसी का गठन किया है जिसमें कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी हैं।

रवि शास्त्री को ही कोच पद पर देखना चाहते हैं विराट
विराट कोहली से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नई सीएसी ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'सीएसी ने अभी तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है। रवि भाई के साथ हमने अच्छा काम किया है। सीएसी अगर मुझसे मेरी राय मांगेगी तो मैं दूंगा लेकिन अभी तक मुझसे कुछ पूछा नहीं गया है।'

शास्त्री का कार्यकाल विश्व कप की समाप्ति के साथ समाप्त हो गया था लेकिन बीसीसीआई ने विंडीज दाैरे को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल 45 दिन के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि बीसीसीआई ने नए कोचिंग स्टाॅफ के लिए आवेदन मांगे हैं। लेकिन अटकलें यही लगाई जा रही हैं कि शास्त्री फिर से टीम का कोच बने रहेंगे क्योंकि उनके अंतर्गत टीम टेस्ट में नंबर वन पर काबिज रही। क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड़ ने हालांकि कहा था कि शास्त्री को मुख्य कोच के रूप में उनके मौजूदा ट्रैक रिकॉर्ड को बदलने की कोई जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम 3 अगस्त से अपने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज करेगी। टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज से इस दौरे की शुरुआत करेगी, जिसके पहले दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। इसके अलावा टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी

Story first published: Monday, July 29, 2019, 19:45 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+