Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pro Kabaddi 2018: चैंपियन पटना को मिली टाइटन्स के हाथों हार, पुणेरी पल्टन ने मारा मैदान

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को तेलुगू टाइटन्स ने गत चैंपियन पटना पाइरेट्स को 35-31 से हरा दिया। विशाल भारद्वाज और अबोजार मिघानी के मजबूत डिफेंस की बदौलत तेलुगू टाइटन्स को यह जीत मिली।

इन दोनों डिफेंडरों ने मिलकर टीम को 11 टैकल अंक दिलवाए।पटना के स्टार खिलाड़ी परदीप नरवाल को मौका बनाने देने में तेलुगू टाइटंस ने असफल रखा जिसकी बदौलत टीम की जीत पक्की हो गई।

यह पटना की लगातार दूसरी हार है। उसके लिए मंजीत और विजय ने 16 रेड अंक हासिल किए लेकिन यह काफी नहीं था। शनिवार को यूपी योद्धा का सामना बंगाल वॉरियर्स से होगा जबकि पुणेरी पल्टन महाराष्ट्र की टीम यू मुंबा से भिड़ेगी।

पुणेरी पल्टन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 24वें मैच में शुक्रवार को पुणेरी पल्टन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-25 से हरा दिया। इस मैच के हीरो मोनू और रवि कुमार रहे जिसकी बदौलत टीम ने शानदार जीत दर्ज की।पुणेरी पल्टन की जोन-ए में छह मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 20 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं जयपुर की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और वह तालिका में सबसे नीचे हैं। श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में 13-12 से आगे थीं और दूसरे हाफ में भी उसने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 29-25 से मैच जीत लिया।

Story first published: Saturday, October 20, 2018, 10:18 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+