अजिंक्य रहाणे का बयान- उसने बहुत मेहनत की है, वो जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे चुनाैतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित शर्मा को बताैर ओपनर टीम में चुना गया है। रोहित टेस्ट में बताैर ओपनर सफल नहीं हुए हैं, लेकिन रहाणे को यकीन है कि इस बार ये बल्लेबाज मिले माैका का फायदा उठाकर जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगा क्योंकि उसने बहुत मेहनत की है।
रहाणे से रोहित की नई भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। रहाणे ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, आप वास्तव में जवाब चाहते हो. मुझे अभी पता नहीं है कि रोहित पारी का आगाज करेगा। अगर ऐसा होता है तो मुझे उसके लिए खुशी होगी। मैंने विंडीज में भी कहा था कि रोहित जैसे विशिष्ट प्रतिभा के धनी बल्लेबाज को बाहर बैठे हुए देखना अच्छा नहीं लगता। रोहित ने अब तब 27 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं। कई का मानना है कि रोहित की बेपरवाह बल्लेबाजी उनकी नाकामी का कारण रही है, लेकिन रहाणे की सोच इससे इतर है।
रहाणे ने कहा, ''उसने बहुत मेहनत की है और अगर उसे मौका मिलता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।'' उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वह विशिष्ट प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है। टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से मानसिकता से जुड़ा खेल है। टेस्ट क्रिकेट में अगर दो गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो आपको उन्हें सम्मान देना होता है और उसके बाद अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए।
रहाणे ने अपना आखिरी वनडे 18 महीने पहले खेला था, लेकिन वह इस प्रारूप में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, टेस्ट के अलावा मैं वनडे क्रिकेट का भी लुत्फ उठाता रहा हूं। मैं वनडे में वापसी करना चाहता हूं। अभी पूरा ध्यान इस शृंखला पर है। हमने ऑस्ट्रेलिया शृंखला के बाद लंबा विश्राम लिया। जब मुझे पता लगा कि मैं विश्व कप टीम में नहीं हूं तब मैंने काउंटी क्रिकेट खेलने की योजना बनाई और सौभाग्य से हैंपशर ने मुझे अपनी टीम में रख दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
