सचिन को सलाह देने वाले वेटर की हुई पहचान, जल्द होगी दोनों की मुलाकात
नई दिल्ली। आखिरकर ताज होटल के उस वेटर की पहचान हो गई है जिसने कभी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को एक बड़ी सलाह दी थी। सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 19 साल पहले उनकी मुलाकात एक वेटर से हुई थी जिसने उनको एक कमी दिखाते हुए ऐसी सलाह दी थी जिसके बारे में वह भी बेखबर थे। सचिन ने पुराना किस्सा शेयर करते कहा था कि उस वेटर ने सचिन को एल्बोगार्ड रिडिजाइन करने की सलाह दी थी। वहीं ताज होटल ने सचिन की यह बात सुनने के बाद अपने पुराने कर्मचारी को खोज डाला है।
|
आखिरकार मिल गया कर्मचारी
ताज होटल ने सचिन के उस वीडियो पर रिप्लाई देते हुए कहा, ''होटल में रुकने के दौरान हमारे कर्मचारी के साथ हुई मुलाकात को सबके साथ शेयर करने के लिए तेंदुलकर का धन्यवाद। हमें अपने उन कर्मचारियों पर गर्व है जिन्होंने ताज की संस्कृति को आत्मसात किया है। हमने उसके बारे में पता लगा लिया है और जल्द ही आप दोनों की मुलाकात कराई जाएगी।'' बता दें कि इस वेटर का नाम गुरु प्रसाद है, जिसकी सचिन के साथ तस्वीर ताज होटल ने ट्वीट के साथ शेयर की है।
|
सचिन को दी थी खास सलाह
बता दें कि सचिन ने वीडियो शेयर कर इस वेटर की जानकारी मांगने के लिए सहयोग मांगा था। सचिन ने लिखा था, ''चेन्नई के ताज कोरोमंडल में टेस्ट सीरीज के दौरान एक स्टाफ से मिला था। उसने मेरे साथ एल्बो गार्ड को लेकर बात की। उसके पहने पर ही मैने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन करवाया था। मुझे नहीं पता वो इस वक्त कहां है और मैं उससे मिलना चाहता हूं। आप मुझे उसे खोजने में मदद कर सकते हैं?'' सचिन ने साथ ही किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि उस वेटर ने मुझे समझाया कि कैसे एल्बो गार्ड उनके बल्ले की स्विंग बदल देता है। सचिन वेटर की सलाह से हैरान थे क्योंकि इसके बारे में उनसे कभी किसी ने चर्चा नहीं की थी। इसके बाद सचिन ने वेटर की बात मानकर एल्बो गार्ड रिडीजाइन किया।

क्या कहा अब गुरु प्रसाद ने
गुरु प्रसाद को भी 19 साल पहले की वह घटना याद है। उन्होंने कहा- 'मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं उन्हें क्रिकेट से संबंधित सुझाव दे सकता हूं। पूरी बातचीत केवल 1 मिनट की थी। वास्तव में मुझे भी यकीन नहीं था कि वे मेरी कोई बात को सुनेंगे, लेकिन वह आसानी से मान गए। गुरु प्रसाद ने कहा कि मैं वास्तव में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। मेरे पास उन्हें और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करने के लिए कुछ भी नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
