For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बायोपिक बनती है तो 'हीरो' काैन होना चाहिए? साैरव गांगुली ने लिया इसका नाम

नई दिल्ली। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचाया है। अक्टूबर में बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने डे-नाइट टेस्ट भी भारतीय टीम के लिए आयोजित कर दिया जो पिछले सालों से किसी न किसी कारण टलता रहता था। गांगुली ने कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला डे-नाइट टेस्ट आयोजित किया जिसे देखने के लिए हजारों फैंस आए। गांगुली का क्रिकेट जगत में दूसरा नाम 'दादा' है, ऐसे में उनपर बायोपिक बनना भी कोई बड़ी बात नहीं।

अभी तक एमएस धोनी, मेरीकॉम, मिल्‍खा सिंह, मोहम्‍मद अजहरुद्दीन और संदीप सिंह पर बायोपिक बन चुकी है। वहीं बैडमिंटन की खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक बन रही है। खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों पर बायोपिक बनना आगे भी जारी रह सकता है। जब साैरव गांगुली से पूछा गया कि अगर आपके करियर पर फिल्म बनती है तो किस हीरो को अपना किरदार निभाते देखना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए क्रिकेटर ने कहा कि वह अपने किरदार में ऋतिक रोशन को देखना चाहते हैं। गांगुली ने हाल ही में एक टॉक शो के दौरान कहा, ''मेरे पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन हैं। वह मुझे सबसे सही एक्टर लगते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी बायोपिक बने तो मेरी भूमिका में ऋतिक रोशन रोल निभाएं।''

बता दें कि कप विजेता कप्तान कपिल देव की बायोपिक '83' से नए साल में स्क्रीन हिट होने की उम्मीद है जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अब अगर गांगुली पर भी फिल्म बनती है तो हैरानी नहीं होगी। इनकी बायोपिक में सबसे मजेदार कहानी वही होगी जब उन्होंने 2002 में इंग्लैंड को नेटवेस्ट सीरीज में हराकर हवा में टी-शर्ट लहराई थी।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 18:38 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+