For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अगर आशीष नेहरा 36 साल की उम्र में वापसी कर सकते हैं तो युवराज सिंह क्यों नहीं'

नई दिल्ली। पिछले काफी से भारतीय धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह की टीम में वापसी की उम्मीद की जा रही है। लेकिन अभी उनके लिए रास्ते खुलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उधर दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी का समय भी नजदीक आता जा रहा है। क्रिकेट फैंस की निगाहें टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह पर टिकी हैं कि कौन सी फ्रैंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ेगी।

गौरतलब है कि कि युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार रिटेन नहीं किया है। अब यह देखना रोचक होगा कि नीलामी में कोई टीम उन पर दांव लगाएगी भी या नहीं? बाएं हाथ के बल्लेबाज का सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पंजाब की तरफ से खेलते हुए सिर्फ एक फिफ्टी जमाई है। युवराज सिंह फिलहाल बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं।

लेकिन पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का मानना है कि युवराज सिंह वापसी कर सकते हैं। सहवाग ने आशीष नेहरा का उदाहरण देते हुए कहा है कि जब नेहरा 369 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं तो युवराज सिंह क्यों नहीं! वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि युवराज सिंह अपना दिन होने पर मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

यह पूछने पर कि क्या युवराज राष्ट्रीय टीम में वापसी कर पाएंगे? तो सहवाग ने कहा, 'अगर घरेलू क्रिकेट में वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। यह चयनकर्ताओं पर भी निर्भर करेगा। अगर युवी घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करता है और यो-यो टेस्ट को पास करता है तो क्यों नहीं वापसी करेगा? अगर आशीष नेहरा 36 की उम्र में वापसी कर सकता है तो युवी क्यों नहीं।'

वीरेंदर सहवाग आईपीएल को इस बात का श्रेय देते हैं कि इसने अनजान खिलाड़ियों को खेल के शीर्ष स्तर पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने अपनी राय के समर्थन में ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल का उदाहरण पेश किया।

बता दें, आईपीएल की शुरुआत में युवराज पंजाब से ही खेलते थे और वो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान भी थे। ऐसे में अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर उन्हें आरटीएम के जरिए टीम में शामिल नहीं करती है तो पंजाब की टीम उन्हें खरीदना चाहेगी। खुद सहवाग ने इस बात के हिंट दिए हैं कि पंजाब उन्हें खरीद सकती है।

Story first published: Sunday, January 21, 2018, 16:15 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+