एशियाई बैडमिटन : अदिति क्वार्टर फाइनल में, कश्यप हारे
गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुतातकर ने घुटने की चोट से उबरते हुए शानदार प्रदर्शन किया और चीनी ताइपे की खिलाड़ी हुआन चेन को 23-21, 21-11 से पराजित किया।
मुतातकर पहली बार एशियाई चैम्पियनशिप के अंतिम-8 दौर में पहुंची हैं। अगले दौर में उनकी भिड़ंत चीन की क्वालीफाईंग खिलाड़ी जिन लियू से होगी। लियू ने जापान की खिलाड़ी सायाका सातो को 19-21, 21-7, 21-11 से पराजित किया।
कश्यप को सातवें वरीय खिलाड़ी हांगकांग के यून हू के खिलाफ हार मिली। एक घंटे तक चले मुकाबले के बाद कश्यप यह मैच 16-21, 21-18, 13-21 से हार गए। दूसरे गेम में कश्यप ने शानदार वापसी की थी लेकिन हुन तीसरे गेम में उन पर भारी पड़े।
अन्य मुकाबलों में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी इंडोनेशिया के लिलियाना जौहरी और ग्रेसिया पोली के हाथों 18-21, 21-5, 21-17 से हार गई।
पुरुषों के युगल वर्ग में रुपेश कुमार और श्वाने थामस की जोड़ी भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही। इस जोड़ी ने बांग्लादेश के मोहम्मद उदीन और जावेद मुस्तफा को 21-10, 21-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications