For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर विराट की चलती तो आज मैं टीम इंडिया का कोच होता: सहवाग

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अपने बयान से सबको चौंका दिया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद सब चौंक गए। मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान सहवाग ने सबको ये कहकर चौंका दिया कि अगर टीम में विराट कोहली की चलती तो आड वो टीम इंडिया के कोच होते। सहवाग ने कहा कि कैप्टन भले ही टीम का सर्वेसर्वा होता है, लेकिन कई मामले ऐसे होते हैं, जहां सिर्फ उससे राय मांगी जाती है। इसी बात का नतीजा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का समर्थन होने के बावजूद वो कोच नहीं बन पाए।

सहवाग के बताया कि कोहली चाहते थे कि मैं कोच बनूं। कोहली के कहने पर ही उन्होंने कोच के लिए आवेदन भी भरा था। कोहली ने उनसे संपर्क कर कोच के लिए आवेदन करने को कहा। लेकिन कप्तान के समर्थन के बावजूद मैं कोच नहीं बना। सहवाग ने कहा कि ये बताता है कि हर फैसले में कप्तान की नहीं चलती।

गौरतलब है कि कैप्टन कोहली और पूर्व कोच अनिल कुंबले के बीच विवाद बढ़ने के बाद अनिल कुंबले ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई की ओर से कोच के लिए आवेदन मांगे गए। सहवाग ने भी कोच के लिए आवेदन किया, लेकिन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया के कोच के लिए चुना।

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 10:44 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+