For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में विदेशी खिलाड़ी नहीं खेले तो ये टीम दिखेगी सबसे मजबूत

नई दिल्ली। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यदि आईपीएल नहीं खेला गया तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार ये लीग बिना विदेशी खिलाड़ियों के भी खेली जा सकती है। ऐसी स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। इस टीम में सलामी बल्लेबाज के विकल्प के रूप में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और अब अजिंक्य रहाणे मौजूद है।

उसके अलावा अजिंक्य रहाणे मध्यक्रम में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अब मध्यक्रम की तरफ देखें तो कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की मौजूदगी इस टीम को बहुत ज्यादा मजबूत बना देती है। बल्लेबाजी में ये सभी 5 खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जो उनकी मजबूती को भी दर्शाता है।

अगर इस टीम में आलराउंडर खिलाड़ियों पर नजर डाले तो उसमें स्पिन आलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन मौजूद हैं। जबकि तेज गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में हर्षल पटेल भी मौजूद है। जोकि इस समय बहुत अच्छे लय में भी नजर आ रहे थे। ललित यादव भी एक अच्छे विकल्प माने जा रहे हैं।

अन्य स्पिनरों की बात करें तो अमित मिश्रा इस टीम को अनुभव प्रदान करते हैं. जबकि यदि तेज गेंदबाजी विकल्प पर नजर डाले तो उसमें अनुभवी ईशांत शर्मा का साथ देने के लिए युवा तुषार देशपांडे भी मौजूद हैं। जो टीम को मजबूत बनाते हैं। जबकि आवेश खान भी इसी टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

अब यदि सभी पहलु को देख ले तो बिना विदेशी खिलाड़ियों के ही दिल्ली के पास एक अच्छे और अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। जिसमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं। जो मौजूदा समय में भारतीय टीम का भी हिस्सा बने हुए हैं। जिसके कारण ही ये टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आती है। इस टीम में आक्रामक खिलाड़ियों के साथ ही साथ संभल कर खेलने वाले खिलाड़ी भी है।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 16:15 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+