नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाद आशीष नेहरा एक बार फिर से टीम में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज से वो एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वापसी को लेकर नेहरा ने कहा कि मुझे अप नी आलोचना करने वालों से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना गर्व की बात होती है, कौन है तो भारत के लिए खेलने पर खुश नहीं होगा। उन्होंने कहा किमेरी टीम को, मेरे कप्तान और सेलेक्टर्स को पता है कि मेरे में क्या काबिलियत है और टीम को मैं क्या योगदान दे सकता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं उम्र को लेकर नहीं सोचता। मैं हर मैच के बारे में सोचूंगा। उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा अच्छा करेगा, तो भी न्यूज है और अच्छा नहीं करेगा, तो वो और भी बड़ी न्यूज है। उन्होंने कहा कि आखिरी टी20 के बाद चोट से ऊबरने के लिए मैंने लगातार कोशिश जारी रखी।
रोज बॉलिंग की प्रैक्टिस की, जिसका पता कप्तान कोहली और सेलेक्शन कमेटी था। इसलिए उन्हें पता था कि मैं क्या कर रहा हूं और मेरा चयन हुआ। उन्होंने कहा कि वो टीम के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।