For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर IPL होता है तो फिर क्या करना है जरूरी? हरभजन सिंह ने कही ये बातें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। भारत में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन के कारण कोई भी टूर्नामेंट नहीं हो रहा। इंडियन प्रीमीयर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन 29 मार्च को होना था लेकिन इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। कोरोना वायरस के मरीज देश में बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन बीसीसीआई को अभी भी आशा है कि टूर्नामेंट होगा। अगर टूर्नामेंट होता भी है तो कैसे होगा, यह हर फैंस के जहन में है तो इसका जवाब भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने दिया।

खाली स्टेडियम में करवाया जा सकता है टूर्नामेंट

खाली स्टेडियम में करवाया जा सकता है टूर्नामेंट

आईपीएल के इस साल रद्द होने की भी खबरें आ चुकी हैं। लेकिन हरभजन सिंह का मानना है कि आईपीएल मैचों को खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है। साथ ही भज्जी ने कहा कि कोविड-19 महामारी पर कंट्रोल के बाद ही ऐसा होना चाहिए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, 'स्टेडियम में फैन्स बहुत अहम होते हैं, लेकिन अगर परिस्थितियां अनुकूल न हों तो मुझे उनके बिना खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। मैदान पर खिलाड़ियों को फैंस का सपोर्ट नहीं मिलेगा लेकिन यह तय है कि लोग टीवी पर टूर्नामेंट देखते हुए मैच का आनंद उठा पाएंगे।'

रहना होगा सतर्क

रहना होगा सतर्क

उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोग आनलाइन है, इसलिए हमें तभी आईपीएल का आयोजन करना चाहिए जब सबकुछ ठीक हो जाए।' उन्होंने कहा, 'हमें हर चीज के लिए सतर्क रहना होगा और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैच वेन्यू, टीम होटल, फ्लाइट्स और बाकी सबकी अच्छी तरह से सफाई की गई हो। यह कई लोगों की आजीविका का सवाल है इसलिए जब सब कुछ ठीक हो जाए तो हमें आईपीएल का आयोजन करना चाहिए।'

खेलने के लिए खुद को फिट रखना होगा

खेलने के लिए खुद को फिट रखना होगा

भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन ने कहा, 'मुझे मैचों की काफी कमी खल रही है। मुझे उम्मीद है कि एक साल के बाद मैं 17 मैच (फाइनल सहित) खेल पाऊंगा। मुझे मैदान पर नहीं जा पाना अखर रहा है। हर किसी फैन को इसकी कमी खल रही होगी। उम्मीद है कि आईपीएल जल्द होगा। तब तक मुझे खुद को फिट रखना होगा।'

Story first published: Tuesday, April 7, 2020, 18:56 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+